Fingerprint lock जिससे आप अपने घर को सेफ रख सकते है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

मार्केट में आया नया फिंगरप्रिंट लॉक, इस कीमत में ला सकते हैं घर

घर शिफ्टिंग करने के दौरान ज्यादातर यह चीज होती है, लेकिन अब मार्केट में फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक पैडलॉक आ चुके हैं। यह लॉक सिस्टम आपकी उंगली के निशान से ताले को खोलता है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपको चाबी की जरूरत नहीं है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: कई बार ऐसा होता है कि ताले की चाबी खो जाती है, जिससे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसे मौके पर ताला तोड़ने वाले को बुलाना भी पड़ता है। घर शिफ्टिंग करने के दौरान ज्यादातर यह चीज होती है, लेकिन अब मार्केट में फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक पैडलॉक आ चुके हैं। यह लॉक सिस्टम आपकी उंगली के निशान से ताले को खोलता है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपको चाबी की जरूरत नहीं है।

Arcnics rugged स्मार्ट फिंगरप्रिंट पैडलॉक

यह फिंगरप्रिंट पैडलॉक 10 फिंगरप्रिंट्स सपोर्ट करता है, यानी आपके घर में 10 सदस्य अपने फिंगरप्रिंट को इससे कनेक्ट कर सकते हैं और उसके फायदे की बात करें तो ताला अनलॉक करते समय अगर एक मेंबर उपलब्ध नहीं है तो दूसरा आसानी से ताले को खोल पाएगा। यह लॉक आपको नॉर्मल लॉक के मुकाबले थोड़ा महंगा तो पड़ेगा, लेकिन कीमत आपकी सुरक्षा के हिसाब से बिल्कुल ठीक है। अगर इसकी ओरिजिनल कीमत की बात करें तो यह 6,999 रुपये है, लेकिन आप इसे अमेज़न की सेल में 3,690 रुपये में खरीद सकते हैं।

Herrlich homes फिंगरप्रिंट लॉक

इस तरह की फिंगरप्रिंट लॉक आपके काम को आसान बनाएंगे और आपके घर को सुरक्षित रखेंगे। कहीं भी ट्रैवल करते समय आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक समय पर दो लोगों के फिंगरप्रिंट ऐड करता है। साथ ही यूएसबी केबल से चार्ज भी होता है। कीमत की बात की जाए तो इसकी ओरिजिनल कीमत 3,299 रुपये है, लेकिन अमेज़न पर आप इसे 1,549 रुपये में खरीद सकते हैं।

Escozor smart heavy-duty फिंगरप्रिंट लॉक

इस फिंगरप्रिंट लॉक को आप अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल एप स्टोर से एक ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा और अपने फोन से लॉक सिस्टम को कंट्रोल करना होगा। कीमत की बात करें तो इस पैडलॉक की ओरिजिनल कीमत 9,500 रुपये है, लेकिन अमेज़न पर आप इसे 6,550 रुपये में ले सकते हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र