फर्जी बैंक का पता कैसे लगाए। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

Fake Bank Website: केनरा बैंक जैसी नकली साइट बनाकर 27 लाख की ठगी, ऐसे पहचानें असली और फर्जी वेबसाइट का अंतर

Banking Scam: बैंक कि सुविधा साइबर ठगों के लिए रास्ता बन रही है। पुलिस ने केनरा बैंक की नकली वेबसाइट के जरिए 27.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के जिसमें पांच साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • ऑनलाइ बैंक कि सुविधा साइबर ठगों के लिए ठगी का रास्ता बन रही है।

  • नकली वेबसाइट के जरिए 27.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले सामने आया है।

  • जिसमें पांच साल से फरार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Identify Fake Bank Website: आज बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम मोबाइल और इंटरनेट के जरिए आसानी से हो जाते हैं। जिसमें बैलेंस चेक करना हो, चेकबुक मंगवानी हो या बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजना हो, लोग अक्सर Google का सहारा लेते हैं। लेकिन यही सुविधा साइबर ठगों के लिए ठगी का रास्ता बन रही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने केनरा बैंक की नकली वेबसाइट के जरिए 27.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पांच साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बताता है कि बैंक की वेबसाइट पर लॉगिन करने से पहले उसकी सही पहचान करना कितना जरूरी है।

कैसे हुई 27 लाख रुपये की ठगी?

पुलिस ने जानकारी में बताया है कि जुलाई 2021 में एक व्यक्ति Google पर केनरा बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोज रहा था। उसे सर्च रिजल्ट में एक नंबर मिला। संपर्क करने पर उसे बैंक जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा गया है। वहीं शिकायतकर्ता ने उस पर अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज कर दी। इसके बाद उसके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड कराया गया और खाते से 27.10 लाख रुपये आठ अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।

इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी बैंक वेबसाइट और Google विज्ञापनों के जरिए नकली कस्टमर केयर नंबर लोगों तक पहुंचाता था।

.bank.in डोमेन से मिलेगी पहचान में मदद

फर्जी वेबसाइट से बचने के लिए सबसे पहले URL यानी वेबसाइट का पूरा पता ध्यान से देखें। वहीं RBI ने अप्रैल 2025 में बैंकों को अपनी वेबसाइट को विशेष .bank.in डोमेन पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। इसके लिए 31 अक्टूबर 2025 तक की समयसीमा तय की गई थी। इसलिए बैंकिंग वेबसाइट खोलते समय आधिकारिक .bank.in डोमेन जरूर जांचें।

वहीं ध्यान रखें कि URL में https:// और ताले का निशान होना भी अकेले इस बात की गारंटी नहीं है कि वेबसाइट असली है। साथ ही फर्जी वेबसाइट भी सुरक्षित कनेक्शन इस्तेमाल कर सकती हैं। इसलिए डोमेन की स्पेलिंग और उसकी प्रामाणिकता जांचना जरूरी है।

Google पर दिखने वाले विज्ञापनों से रहें सावधान

सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखने वाला लिंक हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट नहीं होता। कई बार ठग विज्ञापन के जरिए नकली कस्टमर केयर नंबर या वेबसाइट को ऊपर दिखा सकते हैं। इसलिए Sponsored लिंक पर आंख बंद करके क्लिक न करें। बैंक की वेबसाइट का पता उसके आधिकारिक दस्तावेज, कार्ड या भरोसेमंद आधिकारिक स्रोत से हासिल करें।

लॉगिन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने से पहले उसके Contact Us, About Us और Privacy Policy जैसे पेज भी जांचें। अगर वे काम नहीं करते या संदिग्ध लगते हैं तो जानकारी दर्ज न करें। बैंक के नाम पर कोई भी व्यक्ति आपसे OTP, PIN, CVV या पासवर्ड मांगता है तो उसे साझा न करें। RBI भी ग्राहकों को ऐसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह देता है। अगर आपके साथ ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत बैंक को सूचना दें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज