सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
टेक्नॉलजी

दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, लाखों यूजर्स को हो रही परेशानी, क्या है वजह?

Meta Server Outage: मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। भारत सहित दुनियाभर के लाखों यूजर्स को लॉगिन, स्क्रॉलिंग और फीड रिफ्रेश करने में दिक्कत आ रही है।

अर्पित शुक्ला

Facebook and Instagra Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हो गया है। जानतारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अचानक मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन हो गए। अन प्लेटफार्म्स पर यूजर्स को स्क्रॉलिंग और पोस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत समेत पूरे दुनिया में लाखों यूजर्स इस तकनीकी समस्या से परेशान हैं। लोगों को दोपहर के बाद से ही यूजर्स को इन ऐप्स को एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स ने पोस्ट कर इस बात की शिकायत की। लोगों का कहना है कि वे अपने आप अकाउंट से लॉग आउट हो जा रहे हैं। वहीं दोबारा लॉगइन करने पर भी दिक्कत हो रही है। यूजर्स का कहना है कि इंस्टाग्राम पर फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही है। प्लेटफार्म पर नया कंटेंट, रील्स या स्टोरीज लोड करने में समस्या आ रही है। मालूम हो कि  ये दोनों प्लेटफॉर्म मेटा के ही हैं। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

भारत समेत पूरी दुनिया में हो रही समस्या

यूजर्स की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह समस्या किसी विशेष क्षेत्र तक सीमित नहीं है। कई देशों के लोग लगभग एक ही समय पर इस तरह की परेशानियों की जानकारी दे चुके हैं। भारत के कई शहरों के यूजर्स ने भी बताया कि उन्हें मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है समस्या?

Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, 12 जून की शाम 7:01 बजे तक कुल 1,04,001 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 56% यूजर्स को फेसबुक ऐप इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है, 25% को अकाउंट लॉग-इन में दिक्कत और 11% यूजर्स फेसबुक वेबसाइट एक्सेस करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।

X पर लोगों की प्रतिक्रिया

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर "Facebook Down" और "Instagram Down" ट्रेंड कर रहे हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम में गड़बड़ी शुरू होते ही यूजर्स ने X पर अपनी शिकायतें पोस्ट करनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट अपने आप लॉग-आउट हो रहा है।

खबर लिखे जाने तक मेटा की ओर से इस आउटेज के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं कब तक पूरी तरह बहाल होंगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता