Elon Musk का बड़ा दावा। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Elon Musk Optimus Robot: इंसानी दिमाग रोबोट में अपलोड करने की तैयारी, मस्क का बड़ा दावा

Neuralink Digital Immortality: Elon Musk एक बार फिर अपनी भविष्यवादी सोच को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने दावा किया है कि भविष्य में इंसानी दिमाग को भी रोबोट में इस्तेमाल किया जाएगा।

सिमरन सिंह

Humanoid Robot: Tesla के CEO Elon Musk एक बार फिर अपनी भविष्यवादी सोच को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में Tesla की शेयरहोल्डर मीटिंग के दौरान मस्क ने एक ऐसा दावा किया, जिसने साइ-फाई फिल्मों की कल्पनाओं को भी पीछे छोड़ दिया। मस्क के अनुसार आने वाले वर्षों में इंसान अपनी सोच, यादें और व्यक्तित्व को Tesla के ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus में अपलोड कर सकेंगे। मस्क का कहना है कि "मनुष्य की चेतना का डिजिटल संस्करण तैयार कर उसे रोबोटिक शरीर में ट्रांसफर करना अगले 20 साल में संभव हो सकता है।"

मानव चेतना को रोबोट में डालने की तकनीक पर मस्क का बड़ा संकेत

मीटिंग के दौरान जब मस्क से पूछा गया कि क्या Optimus में कभी इंसानी दिमाग अपलोड किया जा सकेगा, तो उन्होंने कहा कि यह तुरंत संभव नहीं है, लेकिन भविष्य में Neuralink जैसी उन्नत तकनीकें इसे हकीकत में बदल देंगी। मस्क का मानना है कि किसी व्यक्ति के दिमाग का डिजिटल माइंड स्नैपशॉट लेकर उसे Optimus में डालना विज्ञान की पहुंच से बहुत दूर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह "सटीक कॉपी नहीं होगी, बल्कि इंसान के दिमाग का एक नज़दीकी डिजिटल वर्ज़न" होगा। मस्क ने उदाहरण दिया कि "पांच साल पहले आप जैसे थे आज वैसे नहीं हैं। इंसान की सोच और व्यक्तित्व लगातार बदलते रहते हैं।" उनके इस बयान ने Digital Immortality को लेकर वैश्विक चर्चा शुरू कर दी है।

Optimus क्या है? कैसे काम करता है यह ह्यूमनॉइड रोबोट

Tesla ने 2021 में अपने ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus को पेश किया था। इसे उन कामों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें इंसान बार-बार करते हैं या जो थकाने वाले और जोखिम भरे होते हैं।

  • ऊंचाई: 5 फीट 8 इंच
  • वजन: लगभग 56 किलो
  • क्षमताएँ: चलना, वजन उठाना, घरेलू और इंडस्ट्रियल काम करना

Optimus का दिमाग Tesla की AI प्रणाली से संचालित होता है वही तकनीक जो कंपनी की सेल्फ-ड्राइविंग कारों को संचालित करती है। Tesla का लक्ष्य है कि आने वाले समय में Optimus घर और उद्योग दोनों में इंसान का भरोसेमंद सहायक बन सके।

गरीबी खत्म करने का दावा हर घर में होगा एक रोबोट?

Elon Musk ने केवल दिमाग अपलोडिंग की बात ही नहीं की, बल्कि यह भी दावा किया कि Optimus वैश्विक गरीबी समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनके अनुसार जब रोबोट दुनिया के ज्यादातर दोहराए जाने वाले शारीरिक काम संभालेंगे, तब इंसान रचनात्मकता, शोध, शिक्षा और नवाचार पर ध्यान दे पाएंगे। Tesla की योजना है कि Optimus को इतना किफायती बनाया जाए कि भविष्य में हर घर में एक रोबोट होना संभव हो। मस्क का मानना है कि Optimus प्रोजेक्ट Tesla की कारों से भी बड़ा और प्रभावशाली साबित होगा।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह