File Photo 
टेक्नॉलजी

अब फेसबुक मैसेंजर में एडिट बटन! मैसेज भेजने के बाद भी करें एडिट

मनोज पांडे

 दिल्ली: अगर आप फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) में एडिट (Edit)  बटन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि, जल्द ही कंपनी यूजर्स को ऐसा बटन दे रही है। फेसबुक मैसेंजर में जल्द ही ऐसा बटन (Button) आने वाला है। फेसबुक मैसेंजर के इस नए फीचर (Feature) की फिलहाल टेस्टिंग (Testing) की जा रही है। इसका एक स्क्रीनशॉट (Screenshot) सामने आया है। डेवलपर और रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पालुज़ी ने फेसबुक मैसेंजर में एडिट बटन का खुलासा किया है। हालांकि, मेटा (Meta) की ओर से अभी तक इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इंस्टाग्राम के फीचर अब मैसेंजर में

मेटा ने कुछ दिन पहले अपने दो सोशल प्लेटफॉर्म मैसेंजर और इंस्टाग्राम (Instagram) के लिए एक नया मोड लॉन्च (Launch) किया है। जिसका नाम वेनिश (Vanish) रखा गया। फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर आने वाला वैनिशिंग मोड (Vanishing Mode) व्हाट्सएप (Whatsapp) के आने वाले फीचर गायब होने जैसा है। फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम में वैनिश मोड फिलहाल अमेरिका (America) और कुछ अन्य देशों में लाइव (Live) है। फेसबुक के वैनिश फीचर से आप तय कर सकते हैं कि अपने किसी मैसेज को अपने आप डिलीट करना है या नहीं।

सेव नहीं किया जा सकता भेजे गए मैसेज को 

साथ ही, वैनिश मोड में भेजे गए मैसेज को सेव (Save) नहीं किया जा सकता है। साथ ही इसका हवाला देकर कोई जवाब नहीं दे सकता। वैनिश मोड में भेजे गए मैसेज चैट (Message Chat) इतिहास में दिखाई नहीं देते। वैनिश मोड केवल लाइव चैटिंग (Live Chatting) के लिए है। नए अपडेट के बाद आपको किसी भी चैट पर स्वाइप अप (Swipe Up) करना होगा। वैनिश मोड से बाहर निकलने के लिए आपको नीचे स्वाइप करना होगा। वैनिश मोड का इस्तेमाल टेक्स्ट चैटिंग, पिक्चर, फोटो (photo) और जिफ फाइल आदि के लिए किया जा सकता है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल