Battery Problem को इस कारण से बढ़ा देते है लोग। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

ऐसी गलतियों की वजह से ही आपके Smartphone की बैटरी का होता है नुकसान, फॉलो करें ये टिप्स, बैटरी बैकअप हो जाएगी फिक्स

कुछ गलतियां बैटरी की लाइफ को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक बेहतर काम करे, तो आपको 80/20 रूल समेत कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आजकल स्मार्टफोन हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। चाहे काम हो, मनोरंजन या फिर संवाद, हर चीज में फोन का इस्तेमाल होता है। लेकिन बार-बार इस्तेमाल से बैटरी का डिस्चार्ज होना आम बात है। चार्जिंग के दौरान की गई कुछ गलतियां बैटरी की लाइफ को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक बेहतर काम करे, तो आपको 80/20 रूल समेत कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

80/20 रूल क्या है?

80/20 रूल का मतलब है कि अपनी स्मार्टफोन बैटरी को 20% से 80% के बीच चार्ज करें। यानी जब बैटरी 20% तक पहुंच जाए, तो उसे चार्ज करना शुरू करें और 80% होने पर चार्जर हटा दें। इस आदत से बैटरी हेल्थ लंबे समय तक बेहतर बनी रहती है और ओवरचार्जिंग की समस्या से बचाव होता है।

बैटरी लाइफ बढ़ाने के उपाय

1. फोन को ओवरचार्ज न करें

  • फोन को चार्ज पर ज्यादा देर तक न छोड़ें। ओवरचार्जिंग से बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस खराब हो सकती है।

2. असली चार्जर का उपयोग करें

  • हमेशा ब्रांडेड और असली चार्जर का ही इस्तेमाल करें। नकली चार्जर बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और फोन को भी डैमेज कर सकते हैं।

3. चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें

  • चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करने से बैटरी गर्म हो जाती है, जो बैटरी की उम्र को कम कर सकती है।
  • फोन को चार्ज करते समय इसे गर्म स्थान या सीधी धूप से दूर रखें। चार्जिंग के दौरान अधिक गर्मी बैटरी की कार्यक्षमता को कम कर सकती है।

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज