Online सामान मगाने से पहले हो जाए सावधान। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

ऑनलाइन दूध-ब्रेड मंगवाते हैं? सतर्क हो जाइए, डेट बदलकर बेच रहे हैं प्लेटफॉर्म्स!

Ecommerce Food Alert: आप भी रोज़मर्रा की घरेलू चीज़ें जैसे दूध, ब्रेड या अन्य खाने-पीने की चीज़ें ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, तो सावधान हो जाइये। क्योंकि इसमें एक खतरनाक Scam चल रहा है।

सिमरन सिंह

Expiry Date Fraud: अगर आप भी रोज़मर्रा की घरेलू चीज़ें जैसे दूध, ब्रेड या अन्य खाने-पीने की चीज़ें ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, तो अब सावधान होने का समय है। कई ग्राहक डिलीवरी के समय उत्पाद की एक्सपायरी डेट देखना भूल जाते हैं और यह गलती गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

दिल्ली से सामने आया चौंकाने वाला मामला

देश की राजधानी दिल्ली में जब कुछ उपभोक्ताओं ने एक्सपायरी डेट या फफूंद लगी ब्रेड की शिकायत की, तो खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसकी जाँच शुरू कर दी। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, जब सैंपलिंग की गई, तो पता चला कि कई ई-कॉमर्स कंपनियाँ उत्पाद की असली एक्सपायरी डेट हटाकर उसे दोबारा बेच रही थीं।

फर्जीवाड़ा उजागर, यूनिट सील

जाँच के दौरान पता चला कि अगर किसी उत्पाद की एक्सपायरी डेट में सिर्फ़ एक दिन बचा है, तो उस पर से तारीख हटा दी जाती है। इसी के चलते दक्षिण दिल्ली स्थित एक इकाई को सील कर दिया गया है। खाद्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद की गई कि उसे फफूंद लगी ब्रेड डिलीवर की गई थी।

डिलीवरी कंपनी का लाइसेंस रद्द

ब्रेड सप्लाई करने वाली कंपनी की भी जाँच की गई, लेकिन वहाँ सब कुछ ठीक पाया गया। इसके बाद जाँच की सुई ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी की ओर घूमी और असली गड़बड़ी वहीं पकड़ी गई। कंपनी का लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द कर दिया गया है।

गार्लिक ब्रेड में भी फर्जीवाड़ा, जांच जारी

एक और मामला सामने आया है जिसमें लहसुन वाली ब्रेड की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जानबूझकर मिटा दी गई। इस मामले की भी जाँच चल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हर महीने 4-5 ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन पर अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य खतरे में पड़ सकता है।

एक्सपायर प्रोडक्ट मिलने पर क्या करें?

  • सबसे पहले संबंधित ई-कॉमर्स कंपनी से संपर्क करें और रिफंड की मांग करें।
  • अगर कोई समाधान न मिले, तो उपभोक्ता संरक्षण मंच या खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज करें।
  • उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा हेल्पलाइन 1800-11-3921 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थ बेचना उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का गंभीर उल्लंघन है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां