DeperAI क्या कुछ है नया। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

DeperAI ने Reliance Digital से मिलाया हाथ, भारतीय बाजार में बढ़ाएगा कारोबार

मुकेश अंबानी की Reliance Digital से साझेदारी कर ली है। तेजी से अपने व्यवसाय का विस्तार कर रही DeperAI इस गठजोड़ के जरिए भारतीय टेक मार्केट में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: दुनियाभर में जहां चीन का एआई DeepSeek जबरदस्त लोकप्रियता बटोर रहा है, वहीं अब DeperAI ने भी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मुकेश अंबानी की Reliance Digital से साझेदारी कर ली है। तेजी से अपने व्यवसाय का विस्तार कर रही DeperAI इस गठजोड़ के जरिए भारतीय टेक मार्केट में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

DeperAI और Reliance Digital की साझेदारी

DeperAI ने अपने नए सुपरपावर 65 वॉट सिंगल टाइप-सी अडैप्टर की बिक्री के लिए Reliance Digital के साथ करार किया है। इस साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब DeperAI के प्रोडक्ट्स Reliance Digital के 9000+ स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Amazon के बाद Reliance का सहारा

DeperAI के फाउंडर Jim Zhang पहले OnePlus में कार्यरत थे। DeperAI के प्रोडक्ट्स अब तक केवल Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध थे, लेकिन अब ग्राहक इन्हें Reliance Digital के ऑफलाइन स्टोर्स और ऑनलाइन पोर्टल पर भी खरीद सकेंगे। कंपनी के 65 वॉट वाले इस नए चार्जर की कीमत ₹2499 रखी गई है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है।

यूनीक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

DeperAI के 65 वॉट सिंगल टाइप-सी अडैप्टर में UFCS (Universal Fast Charging Specification) फ्यूजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

गौरतलब है कि इस अडैप्टर को नोएडा की फैक्ट्री में निर्मित किया जा रहा है। यह वही कंपनी है, जो Oppo, Vivo और OnePlus जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए चार्जर बनाती है।

चार्जर की खासियत

  • iOS और Android दोनों के लिए कम्पैटिबल
  • स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप चार्ज करने में सक्षम
  • हाई-स्पीड परफॉर्मेंस
  • 2 साल की कंपनी वारंटी

क्या Reliance से बढ़ेगी DeperAI की बिक्री?

DeperAI के प्रोडक्ट्स अब Reliance Digital पर आसानी से उपलब्ध होंगे, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह साझेदारी कंपनी के लिए गेमचेंजर साबित होगी?

DeperAI को उम्मीद है कि Reliance Digital के विशाल नेटवर्क से उसकी बिक्री में उछाल आएगा। हालांकि, इसका असली असर बाजार में आने वाले महीनों में दिखेगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान