नवभारत टेक डेस्क: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी, जबकि मतगणना 8 फरवरी को की जाएगी। इस बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक वेब पोर्टल और कई उपयोगी मोबाइल ऐप्स लॉन्च की हैं। ये ऐप्स वोटर आईडी कार्ड बनाने, सुधार करने और वोटिंग लिस्ट डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं प्रदान करती हैं।
चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से इन ऐप्स की जानकारी साझा की। आयोग ने बताया कि इनमें से एक ऐप, VHA (Voter Helpline App), खास तौर पर मतदाताओं के लिए तैयार की गई है। यह ऐप यूजर्स को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने, पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त करने और वोटिंग स्लिप डाउनलोड करने की सुविधा देता है।
VHA ऐप मतदाताओं के लिए एक उपयोगी टूल है। इसके माध्यम से:
यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल रजिस्टर करना होगा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
चुनाव आयोग ने CVIGIL नाम का ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप यूजर्स को चुनाव प्रक्रिया में किसी भी गड़बड़ी या नियम उल्लंघन की शिकायत सीधे चुनाव आयोग तक पहुंचाने की सुविधा देता है। शिकायत दर्ज करने पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी। यूजर्स फोटो और वीडियो जैसे सबूत भी अपलोड कर सकते हैं।
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए KYC और Suvidha नामक ऐप्स उपलब्ध हैं। KYC ऐप के जरिए उम्मीदवार अपने हलफनामे दाखिल कर सकते हैं, जबकि Suvidha पोर्टल चुनाव प्रचार और रैलियों के लिए अनुमति प्राप्त करने में मदद करता है।