Cyber सुरक्षा के लिए सरकार का नियम। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

कॉलिंग के दौरान फोन का इंटरनेट क्यों करना चाहिए बंद? सरकार ने दी चेतावनी, जानिए वजह

डिजिटल युग में स्मार्टफोन का इस्तेमाल अच्छी तरह से हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉलिंग के दौरान इंटरनेट ऑन रखना आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकता है?

सिमरन सिंह

आज के डिजिटल युग में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसे अच्छी तरह से चलाना भी जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉलिंग के दौरान इंटरनेट ऑन रखना आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकता है? हैरानी की बात ये है कि 90% लोगों को इस अहम जानकारी की भनक तक नहीं होती। अब इस मुद्दे पर खुद सरकार ने भी चेतावनी जारी की है।

सरकार की साइबर चेतावनी

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली Cyber Dost नाम की साइबर सुरक्षा जागरूकता संस्था ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक चेतावनी पोस्ट की है। इसमें एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉलिंग के दौरान मोबाइल डाटा ऑन रखने से आपकी बातें लीक हो सकती हैं।

ऐप्स सुन सकते हैं आपकी बातें

वीडियो में साफ दिखाया गया है कि कैसे फोन में इंटरनेट ऑन होने पर कुछ एप्लिकेशन आपके माइक्रोफोन को एक्सेस कर सकते हैं और आपकी निजी बातचीत को सुन सकते हैं। इसका मतलब है कि आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए कॉलिंग करते वक्त मोबाइल इंटरनेट को बंद करना बेहद जरूरी है।

Google Chrome में माइक्रोफोन एक्सेस करें ब्लॉक

  • अगर आप नहीं चाहते कि कोई एप्लिकेशन आपके माइक्रोफोन का दुरुपयोग करे, तो आप Google Chrome में जाकर इसे ब्लॉक कर सकते हैं:
  • सबसे पहले Google Chrome ओपन करें।
  • ऊपर दाईं ओर थ्री डॉट्स पर टैप करें।
  • Settings में जाएं और Site Settings पर क्लिक करें।
  • वहां Microphone Access का ऑप्शन मिलेगा, उसे Block कर दें।

साइबर क्राइम से जुड़ी मदद के लिए हेल्पलाइन

अगर कभी आपके या आपके जानने वाले किसी व्यक्ति के साथ साइबर क्राइम की घटना हो जाए, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें।

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल