Magic Button क्या है? Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

अब Reel बनाने में नहीं लगेगा घंटों का समय, AI खुद करेगा एडिटिंग, iPhone यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Instagram Magic Button: Instagram अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इसमें खासतौर पर Reels को ज्यादा आसान और क्रिएटर्स के लिए सुविधाजनक बनाने पर कंपनी का फोकस लगातार बढ़ रहा है।

सिमरन सिंह

AI Reel Editing: Instagram अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इसमें खासतौर पर Reels को ज्यादा आसान और क्रिएटर्स के लिए सुविधाजनक बनाने पर कंपनी का फोकस लगातार बढ़ रहा है। वहीं अब रिपोर्ट्स में एक ऐसे नए फीचर की जानकारी सामने आई है जो Reel बनाने के पूरे तरीके को बदल सकता है। बता दें कि Instagram iPhone यूजर्स के लिए Magic Button नाम के फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से फोटो और वीडियो को खुद एडिट करने की मेहनत काफी कम हो सकती है।

क्या है Instagram का Magic Button?

Magic Button के बारे में बताए तो इसको खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है जिन्हें Reels बनाना पसंद है लेकिन वीडियो एडिटिंग में ज्यादा समय देना पसंद नहीं है। इस फीचर की मदद से यूजर की ओर से चुने गए फोटो और वीडियो को समझकर उन्हें एक तैयार Reel में बदलने में मदद कर सकता है। इसका मतलब है कि यूजर को हर क्लिप को टाइमलाइन में लगाना, सही क्रम तय करना, म्यूजिक के साथ सिंक करना या अलग-अलग ट्रांजिशन चुनना जैसे काम बार-बार मैन्युअली करने की जरूरत कम पड़ेगी।

AI की मदद से तैयार होगी Reel

Magic Button को लेकर सबसे दिलचस्प बात इसका AI आधारित होना है। जैसा कि देखा जा रहा है कि Instagram पहले से ही अपने प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन से जुड़े फीचर्स को बढ़ावा दे रहा है। इसी दिशा में यह नया टूल भी यूजर के कंटेंट को समझकर Reel तैयार करने में AI की मदद ले सकता है।

इसके साथ ही AI मीडिया फाइल्स के आधार पर क्लिप्स का क्रम, वीडियो की टाइमिंग, ट्रांजिशन और म्यूजिक को ऑटोमैटिक तरीके से सेट करने में मदद करेगा। लेकिन इस फीचर के अंतिम रूप और उपलब्धता की जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आ पाएगी।

iPhone में ऐसे कर सकता है काम

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यूजर को सबसे पहले Instagram पर Reel बनाने का विकल्प चुनना होगा। जिसके बाद उन्हें फोन की गैलरी से अपनी पसंद के फोटो और वीडियो सिलेक्ट करने होंगे। जिसके बाद Magic Button इन सभी फाइल्स को एक साथ देखकर Reel तैयार करने में मदद करेगा। इसके बाद यूजर प्रीव्यू देख सकेगा और जरूरत के हिसाब से बदलाव करके वीडियो पोस्ट कर सकेगे।

Creators के लिए क्यों खास होगा Magic Button?

जानकारी में बताया जा रहा है कि Reels बनाने वाले Creators के लिए सबसे बड़ी चुनौती अक्सर एडिटिंग में लगने वाला समय होता है। इस तरह की परेशानी खासकर नए यूजर्स को म्यूजिक, ट्रांजिशन और क्लिप की सही टाइमिंग चुनने में होती है। जिसको देखते हुए Magic Button ऐसे यूजर्स के लिए एडिटिंग की मुश्किल कम कर सकता है। वहीं नियमित रूप से Reels पोस्ट करने वाले Creators के लिए भी यह फीचर समय बचाने वाला साबित हो सकता है। ऐसे में अगर Instagram इसे बड़े स्तर पर रोलआउट करता है तो साधारण फोटो-वीडियो को खास Reel में बदलना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव