PF Check by Missed call and SMS (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

PF बैलेंस चेक करना अब और भी आसान, मिस्ड कॉल और SMS होगा काम

आपको अपना PF बैलेंस चेक करने में अब परेशानी नहीं होगी, आमतौर पर लोग EPFO की वेबसाइट पर जाकर बैलेंस देखते है लेकिन अब से वेबसाइट डाउन हो या इंटरनेट कनेक्शन न हो आप EPFO का बैलेंस देख सकते है।

सिमरन सिंह

अगर आप एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आपको अपना PF (प्रॉविडेंट फंड) बैलेंस चेक करने में परेशानी हो रही है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आमतौर पर लोग EPFO की वेबसाइट पर जाकर बैलेंस चेक करते हैं, लेकिन अगर वेबसाइट डाउन हो या इंटरनेट कनेक्शन न हो तो आप EPFO की मिस्ड कॉल और SMS सेवा का लाभ उठाकर आसानी से PF बैलेंस जान सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त और 24x7 उपलब्ध है।

मिस्ड कॉल से PF बैलेंस कैसे चेक करें?

जरूरी शर्तें:

  • आपका मोबाइल नंबर UAN पोर्टल पर रजिस्टर्ड और एक्टिव होना चाहिए।
  • UAN के साथ आधार, पैन और बैंक खाता लिंक होना चाहिए।

तरीका:

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें।
  • कॉल दो रिंग के बाद अपने आप कट जाएगी, किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लगेगा।
  • कुछ ही देर में आपको SMS मिलेगा, जिसमें PF बैलेंस और अंतिम जमा राशि की जानकारी होगी।
  • यह सेवा सिर्फ उन्हीं यूज़र्स के लिए है जिनकी KYC पूरी तरह अपडेट है।

समस्या आने पर:

  • अगर जानकारी नहीं मिल रही है, तो अपने नियोक्ता या EPFO पोर्टल पर जाकर KYC डिटेल्स को अपडेट करें।
  • SMS के जरिए भी जान सकते हैं PF बैलेंस

जरूरी बातें:

  • आपका UAN एक्टिव और KYC पूरा होना चाहिए।
  • SMS केवल उसी मोबाइल नंबर से भेजें जो EPFO में रजिस्टर्ड हो।

SMS भेजने का तरीका:

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 7738299899 पर SMS करें।
  • फॉर्मेट: EPFOHO UAN LAN
  • UAN: अपना 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर
  • LAN: भाषा कोड (उदाहरण – HIN: हिंदी, ENG: इंग्लिश, MAR: मराठी)
  • उदाहरण: EPFOHO 123456789012 HIN

इसके बाद आपको एक SMS प्राप्त होगा जिसमें आपका PF बैलेंस, अंतिम जमा राशि और KYC स्टेटस की जानकारी होगी।

ध्यान दें

अब PF बैलेंस जानने के लिए आपको वेबसाइट या एप की जरूरत नहीं। EPFO की मिस्ड कॉल और SMS सेवाएं बिना इंटरनेट के भी तुरंत जानकारी देती हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला