ChatGPT में एक परेशानी आ रही है जिसके बारें में बताया गया है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

ChatGPT में आई दिक्कत, हजारों यूजर्स ने बताई परेशानी

माइक्रोसॉफ्ट के ओपनएआई ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि उसे एक अप्रत्याशित तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण चैटजीपीटी तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी को इस्तेमाल करने में कई उपयोगकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात को, कंपनी ने यह जानकारी दी कि तकनीकी समस्या के कारण चैटजीपीटी फिलहाल उपलब्ध नहीं था। इस समस्या के कारण, उपयोगकर्ताओं को चैटजीपीटी ओपन करने में भी परेशानी हो रही थी।

ओपनएआई ने दी जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट के ओपनएआई ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि उसे एक अप्रत्याशित तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण चैटजीपीटी तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि वह इस समस्या पर काम कर रही है और इसे जल्दी ठीक कर लिया जाएगा। ओपनएआई की टीम ने उपयोगकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इसे बहाल करने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

डाउनडिटेक्टर पर रिपोर्ट

डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार, इस तकनीकी समस्या के चलते 19,403 से अधिक उपयोगकर्ता प्रभावित हुए थे। यह आंकड़ा शनिवार सुबह 0013 जीएमटी तक का है। प्रभावित उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट और ऐप पर अपने अनुभव साझा किए और समस्या की जानकारी दी।

समस्या का समाधान

हालांकि, ओपनएआई ने समय रहते इस समस्या को हल कर लिया और चैटजीपीटी फिर से उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और अब सर्विस में कोई रुकावट नहीं है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत