ChatGPT (Source. pixabay) 
टेक्नॉलजी

हर सवाल का जवाब नहीं देता ChatGPT, इन सवालों पर हो जाता है चुप

ChatGPT Facts Limitations: ChatGPT हर सवाल का जवाब जानता है। आप कुछ भी पूछें, यह तुरंत जवाब देने की कोशिश करता है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इसका हर जवाब हमेशा सही हो।

सिमरन सिंह

ChatGPT Errors AI Mistakes: आज के डिजिटल दौर में अक्सर यह धारणा बन गई है कि ChatGPT हर सवाल का जवाब जानता है। आप कुछ भी पूछें, यह तुरंत जवाब देने की कोशिश करता है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इसका हर जवाब हमेशा सही या समझदारी भरा ही होता है।

2022 में लॉन्च होने के बाद इसमें कई बड़े अपडेट आए हैं और यह पहले से काफी बेहतर हो चुका है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां यह साफ तौर पर चूक जाता है। खुद OpenAI भी मानता है कि ChatGPT गलतियां कर सकता है, इसलिए मेडिकल या फाइनेंशियल सलाह के लिए इस पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है।

1. वर्जित विषयों पर जवाब नहीं

कुछ ऐसे संवेदनशील और गैरकानूनी विषय होते हैं, जिन पर ChatGPT सीधा जवाब देने से इनकार कर देता है। जैसे हथियार बनाना, हैकिंग करना या धोखाधड़ी से जुड़े सवाल। इन मामलों में यह सिर्फ सामान्य जानकारी या इतिहास बता सकता है, लेकिन कैसे करें जैसी डिटेल नहीं देगा। यही नियम यौन विषयों पर भी लागू होता है यह कानून और सहमति की बात करेगा, लेकिन अश्लील कंटेंट या चैट तैयार नहीं करेगा।

2. बदली हुई पहेलियों में उलझ जाता है

अगर कोई पहेली पहले से इंटरनेट पर मौजूद है, तो ChatGPT उसे आसानी से हल कर देता है। लेकिन जैसे ही उस पहेली में थोड़ा बदलाव किया जाता है, यह भ्रमित हो जाता है। इससे साफ होता है कि ChatGPT Facts खुद से सोचने के बजाय पुराने डेटा और पैटर्न के आधार पर जवाब देता है।

3. गलत जानकारी पर भी दे देता है जवाब

अगर सवाल ही गलत तथ्यों पर आधारित हो, तो ChatGPT अक्सर उसे सुधारने के बजाय उसी गलत आधार पर जवाब देने लगता है। मान लीजिए आप किसी फिल्म के ऐसे सीन के बारे में पूछें जो असल में मौजूद ही नहीं है, तब भी यह बिना रोक-टोक पूरी कहानी बना सकता है। इसका कारण यह है कि इसका उद्देश्य आपको संतुष्ट करना होता है, न कि हर बार सुधार करना।

4. अपनी गलती का असली कारण नहीं बता पाता

अगर आप ChatGPT से पूछें कि उसने गलती क्यों की, तो वह असली वजह नहीं बता पाएगा। वह माफी जरूर मांग लेगा या तकनीकी भाषा में जवाब देगा, लेकिन सच्चाई यह है कि उसमें आत्म-जागरूकता नहीं होती। उसे खुद नहीं पता होता कि उसने कहां गलती की।

AI है टूल, सर्वज्ञानी नहीं

ChatGPT Facts एक बेहद उपयोगी टूल है, लेकिन यह इंसान की तरह सोचने वाला दिमाग नहीं है। यह समझ से ज्यादा संभावनाओं और पैटर्न पर काम करता है। इसलिए इसके हर जवाब को अंतिम सत्य मानना सही नहीं है, खासकर जब बात बड़े या संवेदनशील फैसलों की हो। हमेशा खुद से जांच-पड़ताल करना जरूरी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज