80s कि तस्वीर AI से बनवाए। Source. Gemini/ChatGPT
टेक्नॉलजी

ChatGPT का 80s AI Photo Trend वायरल, इस आसान तरीके से बनाए रेट्रो तस्वीरें

1980s AI Photo Trend: 1980 के दशक का AI फ़ोटो ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। जिसको बनाना बहुत आसान है बस इस Prompt का इस्तेमाल करके आप तस्वीर बना सकते है।

सिमरन सिंह

80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980s AI Photo Trend खूब वायरल हो रहा है। जिसमें Instagram से लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म्स तक यूजर्स अपनी मौजूदा तस्वीरों को ऐसे बदल रहे हैं जैसे उन्हें 1980 के दशक में किसी कैमरे से क्लिक किया गया हो। वहीं साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन और कल्याणी प्रियदर्शन जैसी हस्तियां भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी हैं। इसके बाद आम यूजर्स में भी इस रेट्रो ट्रेंड को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

सोचकर देखे कि अगर आपकी आज की सेल्फी साल 1985 में खींची गई होती तो आप कैसे दिखते? AI इसी कल्पना को हकीकत जैसा रूप दे रहा है। जिसमें खास बात यह है कि तस्वीर सिर्फ पुरानी नहीं दिखती बल्कि कपड़ों से लेकर हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड तक पूरा माहौल 80s वाला नजर आता है।

क्या है 1980s AI Photo Trend?

इस ट्रेंड के बारे में बताए तो यह महज किसी पुराने फोटो फिल्टर तक सीमित नहीं है। इसमें ChatGPT जैसे AI टूल्स की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को विंटेज पोर्ट्रेट, पुराने फैमिली एल्बम या क्लासिक बॉलीवुड स्टूडियो फोटो में बदल रहे हैं। बताया जा रहा है कि AI में यूजर कपड़े, बाल, ज्वैलरी, बैकग्राउंड और कैमरा इफेक्ट तक बदलने के निर्देश दे सकता है। वहीं Instagram Stories पर लोग इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ Add Yours स्टिकर के जरिए दूसरों को भी ट्रेंड में शामिल होने के लिए बुला रहे हैं।

साड़ी, घने बाल और पुरानी गलियां बना रहीं तस्वीर खास

देखा जा रहा है कि भारतीय यूजर्स के बीच इस ट्रेंड की सबसे खास बात इसकी देसी स्टाइलिंग है। जिसमें बड़ी और घनी हेयरस्टाइल, रंग-बिरंगी साड़ियां, हैवी ज्वैलरी, शर्ट-पैंट का 80s अंदाज और पारंपरिक मूंछें तस्वीरों को अलग पहचान दे रही हैं। वहीं कुछ लोग सिर्फ स्टूडियो पोर्ट्रेट तक सीमित नहीं हैं। AI की मदद से 1980 के दशक की भारतीय सड़कें, पुराने वाहन, दुकानों के साइनबोर्ड और उस दौर के बैकग्राउंड भी तैयार किए जा रहे हैं। इससे तस्वीर ऐसा एहसास देती है जैसे वह सच में कई दशक पुराने कैमरे से ली गई हो।

ऐसे बनाएं अपनी 80s वाली AI Photo

अगर आप भी अपनी फोटो को रेट्रो लुक देना चाहते है तो इसके लिए ChatGPT में तस्वीर अपलोड करके साफ निर्देश दें कि इसे 1980 के दशक की फोटोरियलिस्टिक तस्वीर में बदलना है। इसके बाद कपड़ों, हेयरस्टाइल, ज्वैलरी और बैकग्राउंड की जानकारी दें। वहीं बेहतर रिजल्ट के लिए यह भी लिख सकते हैं कि चेहरे की पहचान और मुख्य फीचर्स में बदलाव न किया जाए। उदाहरण के लिए, क्लासिक बॉलीवुड पोर्ट्रेट के लिए 80s के भारतीय स्टूडियो पोर्ट्रेट, विंटेज कैमरा और फिल्म ग्रेन वाला लुक मांगा जा सकता है।

1. क्लासिक बॉलीवुड हीरोइन की तस्वीर

Transform this photo into a classic 1980s Bollywood heroine portrait. Keep the person's facial features, face shape, skin tone and identity unchanged. Give her voluminous 1980s hair, expressive eyes, a traditional silk saree, gold earrings and soft studio makeup. Use warm vintage studio lighting, subtle film grain and slightly faded colours. Make it look like an authentic Indian film photograph from the 1980s, without modern objects or styling

Classic Bollywood heroine portrait कि तस्वीर बनाए

2. पुराने ज़माने के बॉलीवुड हीरो जैसा लुक

Transform this photo into a classic 1980s Bollywood hero portrait. Preserve the person's facial features and identity. Add neatly styled 1980s hair, a thick moustache, a tucked-in shirt, high-waisted trousers and a vintage watch. Use warm studio lighting, soft shadows, slightly faded colours and realistic 35mm film grain. Make the image look like a genuine 1980s Indian cinema publicity photograph.

old-school Bollywood hero कि तस्वीर बनाए।

3. 80 के दशक की डिस्को हीरोइन वाला लुक

Turn this photo into a glamorous 1980s Bollywood disco scene. Keep the person's face and identity unchanged. Give them period-appropriate hair, a colourful sequinned outfit and 1980s-style makeup. Add a classic disco background with stage lights, reflections and soft haze. Use rich but slightly faded film colours, realistic photographic texture and 1980s Indian cinema styling.

4. पुरानी भारतीय फ़िल्म पत्रिका का कवर

Transform this photo into a 1980s Indian Bollywood film magazine cover. Keep the person's face and identity unchanged. Style them as a Bollywood star from that era with period clothing, hair and makeup. Add a colourful studio background, dramatic lighting and realistic old-print texture. Include a fictional magazine layout with vintage headlines and cover design, but do not use real magazine names or real celebrities.

5. 1980 के दशक की शादी की एल्बम की तस्वीर

Turn this photo into an authentic 1980s Indian wedding album photograph. Preserve everyone's faces and identities. Add period-appropriate traditional wedding clothes, jewellery, floral decorations and a simple studio backdrop. Use direct camera-flash lighting, slightly faded colours, soft focus and realistic 1980s film grain. Make it look like a photograph printed in an old family wedding album.

Ghibli और Nano Banana Trend से कितना अलग?

यह ट्रेंड पहले वायरल हुए Ghibli और Nano Banana जैसे AI फोटो ट्रेंड्स से काफी अलग है। जिसमें Ghibli ट्रेंड में तस्वीर को एनीमे और ड्रीमी आर्ट स्टाइल दिया जाता था जबकि Nano Banana ट्रेंड में ग्लॉसी, सिनेमैटिक और ज्यादा स्टाइलाइज्ड लुक देखने को मिला। वहीं 80s AI Trend का फोकस फोटोरियलिज्म पर है। इसमें चेहरा पहचानने लायक रहता है और मुख्य बदलाव कपड़े, बाल, रंग, बैकग्राउंड और फिल्म ग्रेन में किया जाता है। यही वजह है कि लोगों को यह ट्रेंड सिर्फ AI एडिट नहीं बल्कि अपनी जिंदगी की एक काल्पनिक पुरानी तस्वीर जैसा मान रहे है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?