Which Mobile Color is Auspicious: आज के समय में मोबाइल सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके मोबाइल का रंग और उसका कवर आपकी किस्मत और ऊर्जा पर असर डाल सकता है? ज्योतिष के अनुसार, हर रंग किसी न किसी ग्रह और राशि से जुड़ा होता है, जो आपके जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में रंगों का महत्व हमेशा से ही विशेष रहा है। माना जाता है कि सही रंग का चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में सफलता, शांति और समृद्धि आ सकती है। अलग-अलग रंग अलग-अलग ग्रहों से जुड़े होते हैं, जो आपके अंदर की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं।
सिर्फ मोबाइल का रंग ही नहीं, बल्कि उसका कवर और वॉलपेपर भी आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं। अगर इसको भी सोच समझ कर लगाया जाए तो जीवन पर प्रभाव पड़ता है।
ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनके लिए सफेद या सिल्वर रंग का मोबाइल बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग उनकी ऊर्जा को संतुलित करता है और सफलता के रास्ते खोलता है। जिससे भविष्य में होने वाला काम आसान होता है और रास्ते में किसी तरह की परेशानी भी नहीं आती।
इन सभी चीजों को जानने के बाद अगली बार जब आप नया मोबाइल खरीदें या कवर बदलें, तो सिर्फ ट्रेंड नहीं बल्कि अपनी किस्मत और ऊर्जा का भी ध्यान रखें। सही रंग का चुनाव आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है और एक गलत रंग बनते हुए काम को भी बिगाड़ देता है।