Power bank का इस्तेमल सोच सम* कर करना चाहिए। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

क्या पावर बैंक से फोन की बैटरी खराब हो सकती है? जानें सच और बचाव के तरीके

पावर बैंक एक लोकप्रिय समाधान बन गया है, खासतौर पर जब हम सफर में होते हैं या घर से बाहर होते हैं। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या पावर बैंक से फोन की बैटरी खराब हो सकती है?

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन बढ़ते उपयोग के साथ-साथ चार्जिंग की समस्या भी आम हो गई है। ऐसे में पावर बैंक एक लोकप्रिय समाधान बन गया है, खासतौर पर जब हम सफर में होते हैं या घर से बाहर होते हैं। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या पावर बैंक से फोन की बैटरी खराब हो सकती है? आइए इस विषय को विस्तार से समझते हैं।

क्या पावर बैंक से फोन को नुकसान होता है?

पावर बैंक का उपयोग आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ गलत आदतें आपके फोन की बैटरी लाइफ को प्रभावित कर सकती हैं। पावर बैंक की क्वालिटी, चार्जिंग स्पीड, चार्जिंग केबल और अडैप्टर की गुणवत्ता इस पर निर्भर करती है कि आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहेगा या नहीं। यदि पावर बैंक घटिया क्वालिटी का है, तो यह फोन की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है और भविष्य में बैटरी से जुड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है।

आईफोन चार्जिंग के लिए अपनाएं ये उपाय

आईफोन यूजर्स को हमेशा Apple Certified (MFI - Made for iPhone) चार्जिंग केबल और अडैप्टर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बैटरी पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा और चार्जिंग भी सुरक्षित होगी।

  • एपल चार्जिंग अडैप्टर: Apple के सर्टिफाइड चार्जर का उपयोग करें, जो 5W, 18W, 20W या 30W पावर आउटपुट देता है।
  • फास्ट चार्जिंग से बचें: जरूरत न होने पर हाई-वॉटेज चार्जिंग से बचें, ताकि बैटरी की लाइफ लंबी बनी रहे।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चार्जिंग टिप्स

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को क्वालिटी चार्जिंग डिवाइसेज़ का चुनाव करना चाहिए। खासतौर पर Quick Charge 3.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने वाले पावर बैंक ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।

  • ब्रांडेड पावर बैंक चुनें: सैमसंग, MI, OnePlus जैसे ब्रांड्स के भरोसेमंद पावर बैंक इस्तेमाल करें।
  • जरूरत पड़ने पर ही करें इस्तेमाल: बार-बार पावर बैंक से चार्जिंग करने से बैटरी हेल्थ प्रभावित हो सकती है।

सुरक्षित चार्जिंग के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

  • हमेशा ऑरिजिनल चार्जर और अडैप्टर का उपयोग करें।
  • फास्ट चार्जिंग फीचर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • पावर बैंक खरीदते समय उसकी क्षमता और ब्रांड की विश्वसनीयता जांच लें।
  • ज्यादा गर्म होने वाले पावर बैंक का इस्तेमाल न करें।

पावर बैंक का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए, तो यह पूरी तरह सुरक्षित होता है। लेकिन लोकल और सस्ते पावर बैंक से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी डिवाइस की बैटरी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए स्मार्टफोन चार्जिंग के दौरान हमेशा सही उपकरणों का ही उपयोग करें।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल