Budget 2025 mobile से लेकर कई चीजे हुई सस्ती। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Budget 2025: मोबाइल और स्मार्ट टीवी के अलावा इस तरह की तकनीक भी हुई सस्ती, जानें क्या कुछ है शामिल

उपभोक्ताओं को कम लागत में नए फोन खरीदने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, ओपन सेल्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे LCD और LED टीवी की कीमतों में भी गिरावट आएगी

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए आम जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने मोबाइल फोन निर्माण में उपयोग होने वाले कंपोनेंट्स पर टैक्स में छूट देने की घोषणा की है, जिससे स्मार्टफोन की कीमतों में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को कम लागत में नए फोन खरीदने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, ओपन सेल्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे LCD और LED टीवी की कीमतों में भी गिरावट आएगी।

स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की बड़ी जीत

लंबे समय से स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां सरकार से आयात शुल्क में कटौती की मांग कर रही थीं। बजट 2025 में इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है, जिससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की कीमतें कम होने की उम्मीद है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी।

बैटरी निर्माण को मिलेगा बढ़ावा

निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और मोबाइल बैटरी निर्माण के लिए 35 एडिशनल कैपिटल गुड्स और 28 एडिशनल कैपिटल गुड्स का प्रस्ताव रखा है। इससे लिथियम-आयन बैटरी निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और देश में मोबाइल बैटरियों की लागत में कमी आएगी। इससे न केवल मोबाइल डिवाइसेस की कीमतों में गिरावट आएगी, बल्कि ईवी सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

भारत में स्मार्टफोन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

बजट से पहले जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2024 के अनुसार, भारत में स्मार्टफोन आयात पर निर्भरता काफी हद तक कम हो गई है। वर्तमान में 99 प्रतिशत स्मार्टफोन घरेलू स्तर पर निर्मित किए जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2024 में देश में 33 करोड़ मोबाइल यूनिट्स का उत्पादन किया गया था, जिसमें से 75 प्रतिशत मॉडल 5G इनेबल्ड थे। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की स्मार्टफोन इंडस्ट्री जल्द ही 50 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा