बीएसएनएल (सौ. सोशल मीडिया ) 
टेक्नॉलजी

BSNL Plan : BSNL के इस प्लान ने उड़ायी बाकी कंपनियों की हवा, सिर्फ 400 रुपये से भी कम में मिलेगी 5 महीने की वैलिडिटी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी फायदा दिया जा रहा है। रिचार्ज कराने के एक महीने बाद तक कंज्यूमर देश में भी किसी भी कंपनी के नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश में सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच में टैरिफ को लेकर एक नई होड़ छिड़ गई है। कम दाम में लंबी वैलिडिटी के साथ ही डेटा और कॉलिंग जैसे फायदे चाहिए, तो बीएसएनएल के प्लान्स का कोई तोड़ नहीं है। देश की एकलौती सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल कम कीमत वाले कई प्लान पेश करती है, जो ग्राहकों को अपनी जेब पर ज्यादा जोर ना डालकर ज्यादा सुविधाएं ऑफर करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान की बात करने जा रहे हैं, जो 400 रुपये से भी कम कीमत में 5 महीने की वैलिडिटी दे रहा है।

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल सिर्फ 397 रुपये में 150 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है यानी अगर आप रिचार्ज करते हैं, तो अगस्त के महीने तक आपको वैलिडिटी की चिंता भी करने की जरूरत नहीं है। इन पूरे 5 महीनों के दौरान आपका सिम बिना किसी बाकी रिचार्ज के भी एक्टिव रहेगा। इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि इसमें सिर्फ वैलिडिटी नहीं दी जा रही है। प्लान के साथ ही यूजर्स को कॉलिंग और डेटा के भी लाभ मिल रहे हैं।

प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी फायदा दिया जा रहा है। रिचार्ज कराने के एक महीने बाद तक कंज्यूमर देश में भी किसी भी कंपनी के नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें डेली 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी ऑफर किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस प्लान में कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का लाभ सिर्फ शुरूआत के 30 दिनों तक ही मिलेगा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा

यदि आपको लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेली डेटा की भी जरूरत है, तो बीएसएनएल का 1,515 रुपये का डेटा पैक लिया जा सकता है। इस पैक में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसके साथ ही यूजर्स रोजाना 2 जीबी डेटा हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं। ये एक डेटा पैक है, इसीलिए इसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा