BSNL (सौ. BSNL) 
टेक्नॉलजी

7 रुपए में मिलेगा इंटरनेट और कॉलिंग का फायदा, इस Telecom कंपनी ने दिया शानदार ऑफर

देश में रिचार्ज प्लान की बढ़ती कीमतों के बीच BSNL एक क्रांति बनकर सामने आया है। सरकारी कंपनी होने के नाते यह अपने यूजर्स को इंटरनेट सर्विसेज के काफी अच्छे और किफायती ऑफर देती है। हाल ही में जिओ, एयरटेल और वोडाफोन की कीमतों के बढ़ने के बाद BSNL के नंबर बढ़ गए हैं और लोगों ने अपने फोन का नंबर BSNL में पोर्ट करना भी शुरू कर दिया है। इसके बाद से कंपनी अपनी 4G की बेस्ट सर्विसेज देने के लिए लग गई है। ऐसे में BSNL के कुछ ऐसे प्लान हैं जो हर यूजर को पता होने चाहिए।

सिमरन सिंह

BSNL. देश में रिचार्ज प्लान की बढ़ती कीमतों के बीच BSNL एक क्रांति बनकर सामने आया है। सरकारी कंपनी होने के नाते यह अपने यूजर्स को इंटरनेट सर्विसेज के काफी अच्छे और किफायती ऑफर देती है। हाल ही में जिओ, एयरटेल और वोडाफोन की कीमतों के बढ़ने के बाद BSNL के नंबर बढ़ गए हैं और लोगों ने अपने फोन का नंबर BSNL में पोर्ट करना भी शुरू कर दिया है। इसके बाद से कंपनी अपनी 4G की बेस्ट सर्विसेज देने के लिए लग गई है। ऐसे में BSNL के कुछ ऐसे प्लान हैं जो हर यूजर को पता होने चाहिए।

BSNL का 599 वाला रिचार्ज

BSNL का 84 दिन का वैलिडिटी प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और इंटरनेट प्लान के साथ आता है, जिसमें आपको रोजाना 3GB डेटा दिया जाता है। इसके हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को रोजाना 7.13 रुपए में यह सर्विस प्रोवाइड हो रही है। यह प्लान बाकी टेलीकॉम कंपनियों से काफी सस्ता है, जो 4G डेटा यूजर्स के लिए बनाया गया है।

कम कीमत पर शानदार बेनिफिट्स

यूजर्स को यह प्लान काफी पसंद आ रहा है। वहीं यूजर्स कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स का फायदा उठा पा रहे हैं। अगर आप भी इस प्लान को लेना चाहते हैं तो BSNL सेल्फ केयर ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए और एक बार ऐप इंस्टॉल करने के बाद BSNL मोबाइल नंबर की मदद से उसे लॉगिन कीजिए। जिसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगा और आप रजिस्टर हो जाएंगे।

4G के लिए तैयार डेटा सेंटर

BSNL पर सरकार की तरफ से तेज काम करने का दबाव बना हुआ है। ऐसे में 4G के लिए डेटा सेंटर टाटा की मदद से तैयार किया जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर को अच्छी इंटरनेट सर्विसेज प्रोवाइड की जाएगी। यह कंपनी साल 2025 के बीच तक देश भर में 5G सर्विसेज को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी