Black Friday Sale में किस पर मिल रहे क्या ऑफर। Source. Meta AI
टेक्नॉलजी

Black Friday Sale 2026: iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा

Black Friday Sale Offers: Black Friday Sale 2026 कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में कई कंपनियां और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स दे रहे हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • सामान लेने के लिए Black Friday Sale 2026 आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है।

  • इस बार Samsung और Flipkart की सेल शुरू हो चुकी है।

  • Amazon India ने भी ब्लैक फ्राइडे सेल की वापसी की पुष्टि की है।

Black Friday Sale 2026: नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Black Friday Sale 2026 आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। बता दें कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में कई कंपनियां और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स दे रहे हैं।

वहीं इस बार Samsung और Flipkart की सेल शुरू हो चुकी है जबकि Croma भी अपने ऑफर्स पेश करने जा रहा है। Amazon India ने भी ब्लैक फ्राइडे सेल की वापसी की पुष्टि की है। हालांकि, सभी प्लेटफॉर्म पर ऑफर्स और सेल की तारीखें एक जैसी नहीं हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले जानना जरूरी है कि किस प्लेटफॉर्म पर क्या फायदा मिल रहा है।

27 नवंबर को है Black Friday Sale 2026

इस साल ब्लैक फ्राइडे 27 नवंबर को पड़ रहा है। लेकिन कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पहले से ही ऑफर्स शुरू कर दिए हैं। वहीं Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल 21 नवंबर से 27 नवंबर तक निर्धारित है। वहीं Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 नवंबर से 30 नवंबर तक ब्लैक फ्राइडे कैंपेन चल रहा है।

वहीं Amazon India ने भी अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल वापस लाने की पुष्टि की है। इसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन प्रोडक्ट्स समेत कई कैटेगरी शामिल होंगी। लेकिन कंपनी ने अभी सेल की शुरुआत और समाप्ति की तारीख घोषित नहीं की है।

Flipkart पर iPhone 17 और Samsung फोन पर डील

Flipkart की सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिल रहे हैं। उपलब्ध डील में बताया गया है कि iPhone 17 को 10,800 रुपये की सीधी छूट के बाद 89,100 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिल सकता है।

वहीं Samsung Galaxy F70 Pro 5G पर 48 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 65 इंच के 4K स्मार्ट टीवी पर भी ऑफर उपलब्ध हैं। वहीं ध्यान देने वाली बात है कि बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और अन्य शर्तों के कारण वास्तविक कीमत बदल सकती है।

Samsung की सेल में मिल रहे हैं कई फायदे

Samsung की ब्लैक फ्राइडे सेल में Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, टीवी, मॉनिटर और AI होम अप्लायंसेज शामिल हैं। कंपनी 16,000 रुपये तक के फायदे और पुराने डिवाइस के बदले ट्रेड-इन बेनिफिट दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अपग्रेड और पेमेंट ऑफर्स भी मिल सकते हैं।

Croma पर 30 नवंबर तक मिलेगी छूट

Croma की Black Friday End of Season Sale 26 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें iPhone, MacBook Neo और LG स्मार्ट टीवी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। कंपनी ने इनकी ऑफर कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया है। ऐसे में खरीदारी से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमत और बैंक ऑफर की तुलना करना फायदेमंद रहेगा।

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें