Swiggy Instamart का शानदार ऑफर। (सौ. Swiggy) 
टेक्नॉलजी

Swiggy Instamart पर बड़ा ऑफर: 999 रुपये की शॉपिंग पर पाएं 500 रुपये का भारी डिस्काउंट, जानिए कैसे

यह छूट ₹999 या उससे अधिक के ऑर्डर पर उपलब्ध होगी और यह फीचर ऐप पर ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि डिस्काउंट के बाद भी आपको 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी का लाभ मिलेगा।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच Swiggy Instamart ने ‘Maxxsaver’ नामक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से ग्राहक एक ऑर्डर पर ₹500 तक की बचत कर सकते हैं। यह छूट ₹999 या उससे अधिक के ऑर्डर पर उपलब्ध होगी और यह फीचर ऐप पर ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि डिस्काउंट के बाद भी आपको 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी का लाभ मिलेगा।

Zepto के SuperSaver को टक्कर देने की तैयारी

Swiggy का यह नया फीचर सीधे तौर पर Zepto के SuperSaver प्लान को चुनौती देता नजर आ रहा है। Maxxsaver न केवल डिस्काउंट देता है, बल्कि ग्राहकों को बड़ी शॉपिंग के लिए प्रोत्साहित भी करता है। कंपनी का फोकस अब ऑर्डर वैल्यू को बढ़ाने पर है।

किन्हें मिलेगा Maxxsaver का फायदा?

यह ऑफर देश के उन 10 शहरों में उपलब्ध है, जहां Swiggy Instamart की सर्विस चालू है। लेकिन इस डिस्काउंट का लाभ केवल Swiggy BLCK मेंबर्स को ही मिलेगा। जब BLCK मेंबर्स का ऑर्डर ₹999 या उससे अधिक का होगा, तो उन्हें हर कैटेगरी पर यह छूट स्वतः लागू हो जाएगी। इससे ग्राहक सभी तरह के उत्पादों—दूध, किराना, स्नैक्स या फ्रोजन फूड—पर बचत कर सकेंगे।

Swiggy का बिजनेस प्लान क्या कहता है?

Swiggy का उद्देश्य इस पहल के जरिए बड़े ऑर्डर्स को बढ़ावा देना है। कंपनी अपनी औसत ऑर्डर वैल्यू (AOV) बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Instamart पर AOV ₹469 से बढ़कर ₹534 तक पहुंच चुका है, और Maxxsaver इसे और ऊपर ले जाने की रणनीति का हिस्सा है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टक्कर में Zepto की नई तैयारी

जहां Swiggy अपने ऑफर्स से बाजार में हलचल मचा रही है, वहीं Zepto भी अपने SuperSaver फीचर में सुधार कर प्रतिस्पर्धा को और रोचक बना रहा है।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा