Flipkart पर iPhone खरीदने पर शानदार ऑफर। Source. Apple
टेक्नॉलजी

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में iPhone 17 से 18 Pro Max तक पर बड़ी छूट, iPhone 15 भी 60 हजार के अंदर

iPhone Discount Offers: Apple का iPhone खरीदने है तो ग्राहकों के लिए खास मौका आया है। बता दें कि Flipkart पर iPhone पर शानदार डिस्कांउट देखने को मिल रहा है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Flipkart की Big Bang Diwali Sale 2026 में iPhone पर शानदार ऑफर है।

  • iPhone 17 को 79,999 में ले सकते है जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 99,900 है।

  • iPhone 15 को 69,999 के मुकाबले 59,999 में सेल में लिया जा सकता है।

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: Apple का iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Flipkart की Big Bang Diwali Sale 2026 आपके लिए काम की हो सकती है। बता दें कि इस सेल में iPhone 15 से लेकर नए iPhone 18 Pro Max तक कई मॉडल्स पर कीमतों में कटौती की गई है। जिसमें खास बात यह है कि कुछ स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट और पुराने फोन के एक्सचेंज बोनस का फायदा भी मिल रहा है। ऐसे में सही ऑफर चुनकर खरीदारी का खर्च कम किया जा सकता है। लेकिन विज्ञापन में दिखाई जा रही प्रभावी कीमत और बिना किसी अतिरिक्त ऑफर वाली कीमत में अंतर है।

Flipkart Sale में iPhone 17 और iPhone 15 की कीमत

Flipkart की Big Bang Diwali Sale 28 अक्टूबर से शुरू हुई है। इसमें iPhone 17 की प्रभावी कीमत 79,999 रुपये बताई गई है जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 99,900 रुपये है। वहीं iPhone 15 को 69,999 रुपये के मुकाबले 59,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं ये कीमतें सीधे मिलने वाली छूट के साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर को मिलाकर बताई गई हैं। इसलिए हर ग्राहक को समान कीमत मिले यह जरूरी नहीं है।

iPhone 18 Pro और Pro Max पर भी मिल रहा डिस्काउंट

सेल में नए iPhone मॉडल्स खरीदने वालों के लिए भी कई ऑफर हैं। अलग-अलग मॉडल्स की लिस्टेड और प्रभावी कीमत इस प्रकार है:

iPhone मॉडललिस्टेड कीमतप्रभावी कीमत
iPhone 17₹99,900₹79,999
iPhone 15₹69,999₹59,999
iPhone 18 Pro Max₹1,79,900₹1,73,900
iPhone 18 Pro₹1,64,900₹1,58,900
iPhone 17 Pro Max₹1,49,900₹1,42,900
iPhone 17 Pro₹1,34,900₹1,27,900
iPhone Air₹1,19,900₹99,900

इन कीमतों में लागू बैंक और एक्सचेंज ऑफर शामिल हो सकते हैं। इसमें खासतौर पर iPhone Air पर मिलने वाली छूट उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो Pro मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

SBI कार्ड से मिलेगी 10% की अतिरिक्त छूट

Flipkart इस सेल में चुनिंदा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर पात्र SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू हो रहे है। इसके अलावा कुछ स्मार्टफोन पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस मिल सकता है। वहीं ध्यान रखें कि एक्सचेंज बोनस के अलावा पुराने फोन की कीमत अलग से तय होती है। यह फोन के मॉडल, कंडीशन और एक्सचेंज की शर्तों पर निर्भर करेगी।

iCloud+ सब्सक्रिप्शन भी सस्ते में खरीदने का मौका

iPhone खरीदने के साथ Apple की iCloud+ सर्विस लेने वालों के लिए भी ऑफर है। Flipkart पर इसका 12 महीने का सब्सक्रिप्शन 749 रुपये में लिस्ट किया गया है जबकि इसकी सामान्य कीमत 900 रुपये बताई गई है। वहीं इसका सीधा मतलब है कि इस सेल में अलग-अलग बजट के हिसाब से iPhone चुनने का मौका है। खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और स्टोरेज वेरिएंट जरूर जांच लें। केवल विज्ञापन में दिखाई गई प्रभावी कीमत देखकर ऑर्डर न करें बल्कि पेमेंट पेज पर मिलने वाली अंतिम कीमत की तुलना करें।

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ

151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां

प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ शेयर की तस्वीर, 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

दिल्ली में 75 लाख लोगों की आजीविका दांव पर, CTI ने दिए कई विकल्प, पर नहीं सुन रहे राहुल गांधी