fake delivery update messages से रहे सावधान। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Fake delivery अपडेट मैसेज से रहें सावधान, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Fake delivery Update डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। इस मैसेज में एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करने से भारी नुकसान हो सकता है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान रहें।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क:  साइबर अपराधी नई-नई तरकीबों से लोगों को ठगने की फिराक में रहते हैं। कभी सस्ते लोन के नाम पर तो कभी KYC अपडेट के बहाने फर्जी मैसेज भेजकर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश की जाती है। अब एक नया फर्जी मैसेज सामने आया है, जिसमें डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। इस मैसेज में एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करने से भारी नुकसान हो सकता है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

सरकार ने किया चेतावनी जारी

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस फर्जी मैसेज को लेकर चेतावनी जारी की है।

  • इस मैसेज में लिखा गया है कि 12 घंटे के भीतर डिलीवरी लोकेशन अपडेट करें, अन्यथा आपका प्रोडक्ट रिटर्न कर दिया जाएगा।
  • इसमें इंडिया पोस्ट का नाम इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह आधिकारिक मैसेज जैसा दिखे।
  • PIB ने इसे पूरी तरह फेक करार दिया है और बताया कि भारतीय डाक (India Post) एड्रेस अपडेट करने के लिए इस तरह के मैसेज नहीं भेजता।

सरकार ने अपील की है कि लोग ऐसे फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें और ट्रैकिंग डिटेल्स के लिए हमेशा भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।

कैसे बचें ऐसे साइबर स्कैम से?

  • अजनबी नंबर से आए किसी भी संदिग्ध मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
  • सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक ऑफर्स और विज्ञापनों के लालच में न आएं।
  • OTP, बैंक डिटेल्स या कोई भी संवेदनशील जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
  • अपने अकाउंट्स के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और नियमित रूप से अपडेट करें।
  • अगर आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत संबंधित एजेंसियों से संपर्क करें। शुरुआती कुछ मिनटों में नुकसान को रोका जा सकता है।

ध्यान रखें, सतर्कता ही सुरक्षा है! ऐसे किसी भी फर्जी मैसेज का शिकार न बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव