Jio के नाम से हो रहा घोखा। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

साइबर ठगी से सावधान, Jio के नाम पर हो सकते हैं बर्बाद

साइबर सुरक्षा अभियान 'साइबर दोस्त' ने हाल ही में एक जरूरी चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में Jio के नाम का उपयोग करके फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाने की साजिश का खुलासा किया गया है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: साइबर ठगी के नए तरीके लगातार सामने आ रहे हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा अभियान 'साइबर दोस्त' ने हाल ही में एक जरूरी चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में Jio के नाम का उपयोग करके फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाने की साजिश का खुलासा किया गया है।

Jio नाम की APK फाइल से बचें

साइबर दोस्त ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि Jio इंटरनेट स्पीड #5G नेटवर्क कनेक्शन.apk नाम की फाइल असल में खतरनाक है। इसे मोबाइल में इंस्टॉल करने से डिवाइस हैक हो सकता है, जिससे यूजर्स की सेंसिटिव जानकारी और बैंक अकाउंट तक खाली होने का खतरा है।

साइबर दोस्त का संदेश

पोस्ट में साइबर दोस्त ने कहा, "Jio इंटरनेट स्पीड #5G नेटवर्क कनेक्शन.apk जैसी फाइल को डाउनलोड न करें। यह एक खतरनाक फाइल है, जो आपके फोन को हैक कर सकती है और आपका डेटा चुरा सकती है। सुरक्षित रहने के लिए केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें।"

क्यों नहीं करनी चाहिए अनजान APK फाइल डाउनलोड?

अनजान स्रोतों से डाउनलोड की गई APK फाइल्स मोबाइल डिवाइस के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। इनमें मैलवेयर, स्पाईवेयर और वायरस जैसे खतरनाक तत्व हो सकते हैं, जो आपके फोन के डेटा और सुरक्षा के लिए जोखिम बन सकते हैं। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

APK फाइल्स के खतरे

  • मैलवेयर और स्पाईवेयर: ये आपकी संवेदनशील जानकारी चोरी कर सकते हैं।
  • रिमोट एक्सेस: हैकर्स को आपके फोन का नियंत्रण मिल सकता है।
  • बैंक फ्रॉड: आपके बैंक खाते और सेंसिटिव डिटेल्स चोरी हो सकती हैं।

सुरक्षित कैसे रहें?

  • केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करें।
  • संदिग्ध लिंक और फाइल्स को नजरअंदाज करें।
  • हमेशा फोन के सिक्योरिटी फीचर्स को अपडेट रखें।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब