Tv को साफ करने के समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

टीवी स्क्रीन की सफाई में इन गलतियों से बचें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

कई बार लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे स्क्रीन खराब हो सकती है। आइए जानते हैं तीन बड़ी गलतियां, जिनसे बचकर आप अपनी टीवी स्क्रीन को सुरक्षित रख सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: टीवी की स्क्रीन पर धूल-मिट्टी जमना एक आम समस्या है, लेकिन इसे साफ करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपकी स्क्रीन को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। चूंकि स्क्रीन बेहद नाजुक होती है, इसलिए इसकी सफाई में खास ध्यान देने की जरूरत होती है। कई बार लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे स्क्रीन खराब हो सकती है। आइए जानते हैं तीन बड़ी गलतियां, जिनसे बचकर आप अपनी टीवी स्क्रीन को सुरक्षित रख सकते हैं।

1. गलत कपड़े का इस्तेमाल करना

अक्सर लोग टॉवल, रफ कपड़ा या कोई भी सामान्य कपड़ा लेकर टीवी स्क्रीन साफ करने लगते हैं, लेकिन यह स्क्रीन पर स्क्रैच डाल सकता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपकी स्क्रीन को नुकसान हो सकता है।

क्या करें?

टीवी स्क्रीन साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें। यह मुलायम होता है और स्क्रीन को बिना खरोंच के साफ करता है।

2. जरूरत से ज्यादा दबाव डालकर साफ करना

कुछ लोग स्क्रीन साफ करने के लिए अधिक दबाव डालते हैं या स्क्रीन को रगड़ते हैं, जिससे स्क्रीन को नुकसान हो सकता है।

क्या करें?

स्क्रीन को हल्के हाथों से ही साफ करें। ज्यादा प्रेशर लगाने से पिक्सल डैमेज हो सकते हैं और स्क्रीन पर स्थायी दाग पड़ सकते हैं।

3. क्लीनिंग सॉल्यूशन का गलत इस्तेमाल

कई लोग टीवी स्क्रीन पर सीधे क्लीनिंग सॉल्यूशन स्प्रे कर देते हैं, जिससे स्क्रीन पर ब्लैक स्पॉट आ सकते हैं और स्क्रीन खराब हो सकती है।

क्या करें?

क्लीनिंग सॉल्यूशन को पहले माइक्रोफाइबर क्लॉथ पर लगाएं और फिर स्क्रीन साफ करें। सीधे स्क्रीन पर सॉल्यूशन लगाने से नमी अंदर जा सकती है और स्क्रीन खराब हो सकती है।

सीलन भी कर सकती है टीवी स्क्रीन को खराब

अगर आपके घर में नमी या सीलन रहती है, तो इससे भी टीवी स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है। सीलन के कारण स्क्रीन पर फंगस आ सकती है या फिर नमी अंदर जाकर पिक्सल को खराब कर सकती है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्या करें?

टीवी को ऐसी जगह पर लगाएं, जहां सीलन न हो और कमरे में वेंटिलेशन सही हो। जरूरत पड़ने पर डिह्यूमिडिफायर का उपयोग करें।

ध्यान देने वाली बात

टीवी की स्क्रीन नाजुक होती है, इसलिए इसे साफ करने के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। गलत कपड़े, ज्यादा दबाव और सीधे सॉल्यूशन लगाने जैसी गलतियों से बचें और सही तरीके अपनाएं, ताकि आपकी टीवी स्क्रीन लंबे समय तक साफ और सुरक्षित बनी रहे।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा