Instagram Password (Source. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

बिना मांगे आ रहा है Instagram का Password Reset Mail? कहीं आपका अकाउंट खतरे में तो नहीं!

Password Reset: Instagram सभी के फोन का एक पसंदीदा ऐप हो गया जिसका इस्तेमाल बच्चे से लेकर बड़े तक सब करते हैं लेकिन, मशहूर होने के साथ इसमें यूजर्स के अकाउंट पर हैकर्स का खतरा भी बढ़ गया है।

सिमरन सिंह

Instagram Security Update: आज के समय में Instagram सभी के फोन का एक पसंदीदा ऐप हो गया जिसका इस्तेमाल बच्चे से लेकर बड़े तक सब करते हैं लेकिन, मशहूर होने के साथ इसमें यूजर्स के अकाउंट को हैकर्स के खतरे का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में क्या हाल के दिनों में आपके ईमेल इनबॉक्स में भी अचानक इंस्टाग्राम की तरफ से पासवर्ड रिसेट का मेल आया, जबकि आपने कोई रिक्वेस्ट नहीं की थी? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। बीते कुछ दिनों में दुनियाभर के हजारों यूजर्स को ऐसे ईमेल मिले हैं, जिनमें अकाउंट का पासवर्ड बदलने की सूचना दी गई। इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और कई यूजर्स को शक हुआ कि कहीं इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा लीक तो नहीं हो गया।

क्या सच में हुआ था डेटा लीक?

लगातार आ रहे इन मेल्स को देखकर यूजर्स के मन में एक ही सवाल था क्या इंस्टाग्राम हैक हो गया है? कुछ लोगों ने इसे हैकिंग अटैक माना, तो कई यूजर्स ने अंदेशा जताया कि यह कोई फिशिंग कैंपेन हो सकता है, जिसमें स्कैमर्स यूजर्स की निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हों। चिंता इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि इसी दौरान एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इंस्टाग्राम यूजर्स की जानकारी अंडरग्राउंड फोरम्स पर घूम रही है।

Instagram ने खुद दी सफाई

यूजर्स की बढ़ती चिंता के बीच अब इंस्टाग्राम ने इस पूरे मामले पर अपनी स्थिति साफ कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह कोई डेटा लीक या हैकिंग की घटना नहीं थी, बल्कि एक टेक्नीकल इश्यू था। इंस्टाग्राम ने बताया कि एक आउटसाइड पार्टी की वजह से पासवर्ड रिसेट रिक्वेस्ट ट्रिगर हो रही थी। कंपनी ने साफ कहा कि उसका इंटरनल सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह का ब्रीच नहीं हुआ है। इंस्टाग्राम के बयान के मुताबिक, "इस इश्यू को फिक्स कर दिया गया है और आपके इंस्टाग्राम अकाउंट्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। आप पासवर्ड रिसेट रिक्वेस्ट वाले ईमेल्स को इग्नोर कर सकते हैं।"

रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई लोगों की टेंशन

हालांकि, यूजर्स का डर यूं ही नहीं था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि साइबर अपराधियों ने बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम अकाउंट्स का डेटा चुराया है। मालवेयर बाइट की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1.7 करोड़ इंस्टाग्राम अकाउंट्स की संवेदनशील जानकारी जैसे यूजरनेम, फोन नंबर, ईमेल आईडी और फिजिकल एड्रेस साइबर अपराधियों के हाथ लग चुकी है। इसी चोरी किए गए डेटा का इस्तेमाल अब फर्जी ईमेल और मैसेज भेजने में किया जा रहा है।

यूजर्स को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

भले ही इंस्टाग्राम ने अकाउंट सुरक्षित होने का भरोसा दिया हो, लेकिन यूजर्स को सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी संदिग्ध ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें और हमेशा ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट से ही पासवर्ड बदलें।

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा