AI Impact Summit 2026 में क्या होगा खास। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

India-AI Impact Summit 2026 के तहत तीन वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू

AI Impact Summit 2026: भारत सरकार ने समावेशी, उत्तरदायी और विस्तार योग्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

सिमरन सिंह

Government of India AI Initiative: भारत सरकार ने समावेशी, उत्तरदायी और विस्तार योग्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में तीन प्रमुख वैश्विक नवाचार पहलों 'AI for All: Global Impact Challenge', 'AI by Her: Global Impact Challenge' और 'YuvAI: Global Youth Challenge' की शुरुआत की घोषणा की थी। ये सभी पहलें आगामी इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रस्तुत की जाएंगी, जो 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। आवेदन अब आधिकारिक वेबसाइट https://impact.indiaai.gov.in/ पर लाइव हैं।

AI फॉर ऑल: ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज

यह चुनौती उन वैश्विक AI नवाचारों के लिए है जो सामाजिक और आर्थिक रूप से बड़े स्तर पर प्रभाव डाल सकते हैं। प्रतिभागी कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, जलवायु, शहरी गतिशीलता, विनिर्माण और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में अपने एआई समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं।

पुरस्कार और अवसर:

  • शीर्ष 10 विजेताओं को ₹2.5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि।
  • 20 फ़ाइनलिस्ट को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए यात्रा सहायता।
  • मेंटरशिप, निवेशक नेटवर्किंग, क्लाउड क्रेडिट्स और एक्सेलेरेटर प्रोग्राम्स का लाभ मिलेगा।

यह चुनौती छात्रों, पेशेवरों, स्टार्टअप्स और कंपनियों के लिए खुली है जिनके एआई समाधान पायलट या स्केलेबल अवस्था में हैं। आवेदन करें: https://impact.indiaai.gov.in/events/ai-for-all

AI बाय हर: ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज

महिला-नेतृत्व वाले AI नवाचारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह पहल नीति आयोग के वीमेन आंत्रप्रेन्योरशिप प्लेटफ़ॉर्म (WEP) द्वारा चलाई जा रही है। इसमें महिलाएं कृषि, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में अपने इनोवेटिव समाधान प्रस्तुत कर सकती हैं।

पुरस्कार और सहयोग:

  • शीर्ष 10 विजेताओं के लिए ₹2.5 करोड़ तक का इनाम।
  • 30 फ़ाइनलिस्ट को यात्रा सहायता।
  • 'रिस्पॉन्सिबल AI, इन्वेस्टर रेडीनेस और स्टोरीटेलिंग' पर विशेष वर्चुअल बूटकैंप्स।
  • 30 उच्च-संभावनाशील टीमों के लिए निवेशक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

वैश्विक स्तर पर महिला-नेतृत्व वाली टीमें, छात्राएं और संस्थान आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करें: https://impact.indiaai.gov.in/events/ai-by-her

युवाई: ग्लोबल यूथ चैलेंज

13 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता उन्हें सार्वजनिक हित में AI समाधान विकसित करने का अवसर देती है। मुख्य विषयों में समुदाय सशक्तिकरण, स्मार्ट अवसंरचना और भविष्य उन्मुख तकनीकी नवाचार शामिल हैं।

पुरस्कार:

  • कुल ₹85 लाख की पुरस्कार राशि।
  • शीर्ष 3 विजेताओं को ₹15 लाख, अगले 3 को ₹10 लाख, और दो विशेष पुरस्कार ₹5 लाख प्रत्येक।
  • शीर्ष 20 प्रतिभागियों को समिट में भाग लेने के लिए यात्रा सहायता और 10-दिवसीय वर्चुअल बूटकैंप का अवसर।

13 से 21 वर्ष के युवा जिनके पास प्रोटोटाइप या प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (POC) है। आवेदन करें: https://impact.indiaai.gov.in/events/yuvai

मुख्य तिथियाँ और समयसीमा

  • आवेदन प्रारंभ: 10 अक्टूबर 2025
  • अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025
  • वर्चुअल बूटकैंप्स: नवंबर 2025
  • फ़ाइनलिस्ट की घोषणा: 31 दिसंबर 2025

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी