Apple के CEO टिम कुक देंगे इस्तीफा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

15 साल बाद Apple को मिलेगा नया CEO, टिम कुक देंगे इस्तीफा, ये इंजीनियर संभालेगा कंपनी की कमान

Apple New CEO: Apple में 15 साल बाद बड़े नेतृत्व परिवर्तन का ऐलान! टिम कुक की जगह जॉन टर्नस संभालेंगे सीईओ की कमान। जानें Apple के इस ऐतिहासिक बदलाव और टर्नस के विजन के बारे में।

अक्षय साहू

John Ternus Apple New CEO: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल एप्पल (Apple)  ने करीब 15 साल बाद अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। मौजूदा सीईओ टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि कुक कंपनी से पूरी तरह अलग हो जाएंगे या वो किसी और प्रकार से कंपनी के कामकाज से जुड़े रहेंगे। 

कंपनी के अनुसार, 50 वर्षीय टर्नस पिछले 25 साल से Apple से जुड़े हैं और खास तौर पर iPhone के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। 2025 से वह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। अब 1 सितंबर से वह आधिकारिक रूप से नए सीईओ का पद संभालेंगे।

15 साल बाद इस्तीफा देंगे टिम कुक

वहीं टिम कुक, जो पिछले 15 साल से सीईओ रहे हैं, अब कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। 65 वर्षीय कुक कंपनी की वैश्विक नीतियों के निर्माण और उनके क्रियान्वयन पर ध्यान देंगे। इस बदलाव के तहत आर्ट लेविंसन को चेयरमैन पद से हटाकर निदेशक बनाया जाएगा। हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम में भी बदलाव हुआ है। टर्नस की जगह लंबे समय से डिप्टी रहे टॉम मारिब नए प्रमुख बनेंगे और वह जॉनी स्रूजी को रिपोर्ट करेंगे, जिन्हें हाल ही में हार्डवेयर टेक्नोलॉजी ग्रुप की जिम्मेदारी दी गई है।

कुक ने की टर्नस की जमकर तारीफ

टर्नस को सीईओ बनाए जाने पर टिम कुक ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टर्नस एक बेहतरीन इंजीनियर और दूरदर्शी इनोवेटर हैं, जिन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टिम कुक का कार्यकाल रिकॉर्ड समय तक चला है। उनकी अगुवाई में Apple ने खुद को एक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से दुनिया की सबसे बड़ी वैश्विक कॉरपोरेशन में बदल लिया। उनके कार्यकाल में कंपनी ने Apple Watch, AirPods और Apple Music जैसी कई सफल पहलें शुरू कीं।

Apple के कई प्रोजेक्ट्स रहे फेल

हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट्स उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहे, जैसे Apple Vision Pro और सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट, जिन पर कंपनी ने वर्षों तक काम करने के बाद रोक लगा दी।

इसके बावजूद,  टिम कुक के नेतृत्व में Apple ने लगातार नए प्रयोग किए और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी अग्रणी पहचान बनाए रखी। अब जॉन टर्नस के नेतृत्व में कंपनी के अगले दौर की दिशा तय होगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन