Apple ने तय कि लिमिट। Source. Apple
टेक्नॉलजी

Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई लिमिट, अब एक ग्राहक नहीं खरीद सकेगा 2 से ज्यादा फोन, जानें वजह

iPhones Can One Customer Buy: Apple ने iPhone खरीदने के लिए नई सीमा लागू कर दी है। जिसमें एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 2 iPhone ही खरीद सकता है। लेकिन इसका कारण क्या हो सकता है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Apple ने ग्राहकों पर एक साथ दो iPhone खरीदने की लिमिट तय कर दी है।

  • ग्राहक अब एक साथ दो iPhone से ज्यादा नहीं खरीद सकते।

  • इस लिमिट में एक तरह के या अगल-अगल फोन शामिल हो सकते है।

  • इससे पहले कंपनी ने 2007 में भी यह नियम लागू किया था।

Apple iPhone Purchase Limit: Apple ने भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर से iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नई सीमा लागू कर दी है। बता दें कि अब एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 2 iPhone ही खरीद सकता है। वहीं यह नियम सिर्फ नए iPhone Duo, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max तक सीमित नहीं है बल्कि Apple के सभी iPhone मॉडल पर लागू बताया जा रहा है। इसमें ग्राहक चाहें तो एक ही मॉडल के दो फोन खरीद सकते हैं या अलग-अलग मॉडल चुन सकते हैं। लेकिन तीसरा iPhone ऑर्डर में जोड़ने पर वेबसाइट खरीदारी की सीमा से जुड़ी चेतावनी दिखाने लगेगी।

वहीं यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है जब नए iPhone Duo को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी चर्चा में आ गई है। लेकिन Apple ने इस खरीद सीमा के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Apple ने iPhone खरीदने पर क्यों लगाई लिमिट?

वैसे अभी Apple ने इस नियम की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसका मकसद एक साथ बड़ी संख्या में फोन खरीदकर दोबारा बेचने वाले लोगों पर रोक लगाना और सामान्य ग्राहकों के लिए डिवाइस की उपलब्धता बनाए रखना हो सकता है। पर फिर भी यह केवल संभावित वजह है कंपनी की पुष्टि नहीं।

साथ ही वेबसाइट पर तीसरा iPhone जोड़ने की कोशिश करने पर ग्राहक को बताया जाता है कि अधिकतम दो फोन खरीदे जा सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए ऑर्डर में फोन की संख्या कम करनी होगी। वहीं इस फैसले का इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जो परिवार के सदस्यों के लिए या गिफ्ट देने के मकसद से एक ही ऑर्डर में तीन या उससे ज्यादा iPhone खरीदना चाहते हैं।

पहली बार नहीं 2007 में भी लागू हुई थी सीमा

अगर आपको लग रहा है कि Apple ने इस फैसले को पहली बार लिया है तो यह गलत है। बता दें कि Apple ने पहली बार iPhone की बिक्री के दौरान भी ऐसी पाबंदी लगाई थी। जो साल 2007 में ओरिजिनल iPhone की लॉन्चिंग के समय हुआ था जिसमें एक ग्राहक के लिए दो फोन खरीदने की सीमा रखी गई थी।

उस समय इस कदम का उद्देश्य बड़ी संख्या में फोन खरीदकर उन्हें ऊंची कीमत पर दोबारा बेचने की गतिविधियों को नियंत्रित करना था। वहीं अभी सामने आया नियम भी इसी तरह की संभावित समस्या को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम हो सकता है लेकिन Apple ने दोनों फैसलों के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है।

iPhone Duo की बुकिंग के बीच आया फैसला

सामने आई जानकारी में बताया गया है कि iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी और इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बुकिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही कुछ ग्राहकों के लिए डिलीवरी का अनुमान जनवरी तक पहुंच गया था।

लकिन इससे पूरे बाजार में फोन की कमी साबित नहीं होती। खरीद सीमा का वास्तविक असर बिक्री और उपलब्धता पर कितना पड़ेगा यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। लेकिन अभी के लिए ग्राहकों को Apple के ऑनलाइन स्टोर पर ऑर्डर करते समय दो iPhone की सीमा का ध्यान रखना होगा।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर