Apple iPhone Duo का खास डिजाइन। Source. Apple
टेक्नॉलजी

Apple का पहला Foldable iPhone हुआ लॉन्च, 7.65 इंच डिस्प्ले और Apple Pencil सपोर्ट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Apple iPhone Duo: Apple ने iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ iPhone Duo भी लॉन्च कर दिया है। जो कमाल कि तकनीक के साथ आ रहा है।

सिमरन सिंह

Apple Foldable iPhone Price: Apple ने लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने अपने लेटेस्ट इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo लॉन्च किया है। यह डिवाइस Apple के पारंपरिक iPhone डिजाइन से काफी अलग है और इसे कंपनी ने iPhone और iPad के अनुभव को एक साथ लाने की कोशिश के तौर पर पेश किया है।

iPhone Duo के बारे में बताए तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डेबल डिस्प्ले है। जिसको लेकर Apple का कहना है कि इसे दो अलग-अलग स्क्रीन के बजाय एक लगातार चलने वाले डिस्प्ले के तौर पर डिजाइन किया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि फोन खोलने पर यूजर्स को एक बड़ा और ज्यादा इमर्सिव स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

7.65 इंच की बड़ी स्क्रीन

लॉन्च में देखा गया है कि फोल्ड होने पर यह फोन कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन जैसा दिखने लगता है। वहीं यह iPhone Duo खोलने पर 7.65 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले देता है। जिसको लेकर Apple का कहना है कि यह iPhone में दिया गया अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसका 1:1.4 Aspect Ratio खास तौर पर वीडियो और दूसरे कंटेंट को ज्यादा इमर्सिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि स्क्रीन पर कंटेंट देखते समय दूसरे फोल्डेबल फोन में दिखाई देने वाली ब्लैक बैंड्स की समस्या भी कम हो सकती है।

इसके डिजाइन कि बात करें तो इस मामले में भी Apple ने पतलेपन पर खास जोर दिया है। जिसमें कंपनी इसे पूरी तरह खोलने पर अपना अब तक का सबसे पतला iPhone बता रही है। इसका फोल्डेबल डिजाइन यूजर्स को जरूरत के हिसाब से छोटे फोन और बड़े टैबलेट जैसे डिस्प्ले के बीच स्विच करने की सुविधा देता है।

$1,999 कीमत, Apple Pencil का भी मिलेगा सपोर्ट

iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर में पेश किया गया है। जिसमें 256GB मॉडल की कीमत $1,999 रखी गई है। वहीं फोन के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी।

इसके अलावा Apple ने इसमें एक बड़ा बदलाव Authentication System में भी किया है। जिसमें Face ID की जगह अब Power Button में Touch ID दिया गया है। इसके अलावा Apple Watch के साथ Proximity-based Unlocking की सुविधा भी मिल रही है।

यह पहली बार हो रहा है कि किसी iPhone में Apple Pencil Support भी दिया जा रहा है। वहीं यह फीचर अब तक मुख्य रूप से iPad से जुड़ा रहा है और फोल्डेबल iPhone को बड़े स्क्रीन वाले प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल करने वालों के लिए खास हो सकता है।

सोशल मीडिया पर डिजाइन की चर्चा

iPhone Duo लॉन्च होने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चर्चा तेज हो गई है। जिसमें शुरुआती प्रतिक्रियाओं में कई यूजर्स फोन के पतले डिजाइन, बड़ी स्क्रीन और Apple के नए अप्रोच से प्रभावित नजर आ रहे है।

इसको लेकर एक यूजर ने लिखा, "I think I am sold on the iPhone Duo. Good upgrade."

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "The new iPhone Duo UI looks soo clean!"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "iPhone Duo gonna be an insane Claude Code device."

X पर iPhone Duo का रिएक्शन।

इसके साथ ही कुछ लोगों ने फोन की Crease को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें एक यूजर का कहना है कि, "लगता है कि उन्होंने फोल्डिंग फ़ोन की स्क्रीन में बीच में आने वाली क्रीज़ की समस्या को ठीक कर लिया है। शायद मैं इसे न लूँ क्योंकि 18 Pro में बेहतर कैमरे और बैटरी लाइफ़ है लेकिन यह देखने में काफ़ी बढ़िया लगता है।"

बता दें कि Apple CEO John Ternus ने iPhone Duo को Foldable Smartphone Experience को नए सिरे से सोचने वाला डिवाइस बताया है। जिसमें कंपनी के अनुसार Hardware और Software को एक साथ विकसित किया गया है ताकि फोन दो हिस्सों में जुड़े डिवाइस की बजाय एक ही Cohesive Product जैसा महसूस हो।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल