AirPods With Camera क्या सच में होगा लॉन्च। Source. gemini
टेक्नॉलजी

कैमरे वाले AirPods की एंट्री, Siri अब आंखों से देखेगी दुनिया, लीक ने मचाई हलचल

Apple AirPods: Apple अपने AirPods को सिर्फ म्यूजिक सुनने वाले ईयरबड्स तक सीमित रखने के बजाय उन्हें AI की दुनिया में एक नया रोल देने की तैयारी कर ली है।

सिमरन सिंह

AirPods with Camera: Apple अपने AirPods को सिर्फ म्यूजिक सुनने वाले ईयरबड्स तक सीमित रखने के बजाय उन्हें AI की दुनिया में एक नया रोल देने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कंपनी ने कैमरे वाले नए AirPods पर काम कर शुरू कर दिया है जिनकी शुरुआती झलक हालिया macOS अपडेट में देखने को मिली है। वहीं लीक हुए डेमो से संकेत मिलते हैं कि इन AirPods का कैमरा आसपास की चीजों को पहचानकर Apple की Visual Intelligence सुविधा तक जानकारी पहुंचा सकता है।

macOS अपडेट में दिखी कैमरे वाले AirPods की झलक

देखा जा रहा है कि कैमरे वाले AirPods का जिक्र macOS Tahoe 26.7 के रिलीज कैंडिडेट में सामने आया है। इसमें मौजूद एक छोटे डेमो वीडियो में एक व्यक्ति AirPods के कैमरे के सामने एक किताब रखता नजर आता है। जिसमें कैमरा किताब का टाइटल पहचानने की कोशिश करता है और सिस्टम बताता है कि Visual Intelligence आसपास मौजूद चीजों की जानकारी को बाद में इस्तेमाल करने के लिए सेव कर सकता है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में B790 कोडनेम के कई संदर्भ भी मिले हैं। यही कोडनेम पहले Bloomberg के मार्क गुरमैन की रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है। वहीं एक संदर्भ AirPods में Visual Intelligence सेटअप से जुड़ा बताया जा रहा है।

फोटो खींचने से ज्यादा काम करेगा कैमरा

जानकारी में सामने आया है कि इन AirPods में दिया जाने वाला कैमरा सामान्य कैमरे की तरह फोटो क्लिक करने के लिए नहीं बल्कि AI फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसमें इसका साफ मकसद यूजर के आसपास की चीजों को विजुअली समझना को लेना है। उदाहरण के लिए बताए तो अगर यूजर किसी किताब, वस्तु या दूसरी चीज के बारे में सवाल पूछता है तो Siri कैमरे से मिली जानकारी के आधार पर ज्यादा सटीक जवाब दे सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि Siri को सिर्फ आवाज नहीं बल्कि यूजर के सामने मौजूद चीजों का संदर्भ भी मिल सकता है। लेकिन इसके लिए कैमरे का साफ रहना जरूरी होगा। लीक जानकारी के मुताबिक बाल या किसी अन्य चीज से कैमरा ढकने पर सिस्टम यूजर को चेतावनी भी दे सकता है।

सितंबर में हो सकती है बड़ी एंट्री

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि B790 कोडनेम वाले AirPods सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इनकी एंट्री संभावित iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone के साथ हो सकती है। लेकिन अभी के लिए Apple ने कैमरे वाले AirPods की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसको लेकर खास बात यह भी है कि B790 प्रोजेक्ट को पहले के B798 कैमरा AirPods प्रोजेक्ट से अलग बताया जा रहा है। B798 को कथित तौर पर 2027 तक आगे बढ़ाया गया है। ऐसे में अगर B790 समय पर आता है तो Apple के AI इकोसिस्टम में AirPods की भूमिका काफी बदल सकती है।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे

Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार