AI+ Smartphone (Source. Social Media) 
टेक्नॉलजी

AI+ स्मार्टफोन बना नया धमाका, 1 महीने में बिके 3 लाख स्मार्टफोन, 350 करोड़ की कमाई से मचाई धूम

AI+ Smartphone ने मई 2026 में 3 लाख से अधिक स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री और 350 करोड़ से ज्यादा का राजस्व हासिल कर लिया है। वहीं कंपनी का दावा है कि लॉन्च के एक साल से भी उनको यह सफलता मिली है।

सिमरन सिंह

Made in India AI+ Smartphone: भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक नया तेजी से वायरल हो रहा है जो AI+ है। बता दें कि AI+ स्मार्टफोन ने मई 2026 में 3 लाख से अधिक स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री और 350 करोड़ से ज्यादा का राजस्व हासिल कर लिया है। वहीं इसको लेकर कंपनी का दावा है कि लॉन्च के एक साल से भी कम समय में उसने देश के सबसे तेजी से उभरते स्मार्टफोन ब्रांड्स में अपनी जगह बना ली है।

देखा जा रहा है कि यह सफलता ऐसे समय में आई है जब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पहले से कई बड़े घरेलू और वैश्विक ब्रांड अपनी मजबूत पहचान के साथ है। इन सभी के भी बावजूद AI+ ने कम समय में लोगों विश्वास जीत लिया है।

Nova 2 सीरीज बनी सफलता की सबसे बड़ी वजह

जानकारी में देखा जा रहा है कि कंपनी की इस सफलता के पीछे अप्रैल 2026 में लॉन्च हुई AI+ Nova 2, Nova 2 Ultra और Nova Flip सीरीज का प्रमुख योगदान है क्योंकि इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और कीमतों ने ग्राहक को अपनी तरफ खींचा था। वहीं इस खास सफलता को देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि अब ग्राहक ऐसे स्मार्टफोन पसंद कर रहे हैं जो प्रीमियम फीचर्स के साथ बेहतर वैल्यू भी देता हो। जिसमें AI+ उनकी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है

क्या बोले कंपनी के CEO माधव शेठ?

इस सफलता को हासिल करने पर AI+ स्मार्टफोन के CEO और नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजी के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, "एक ही महीने में 3 लाख यूनिट्स की बिक्री और 350 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल करना केवल एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह एक बड़े बदलाव का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य केवल स्मार्टफोन बेचना नहीं रहा है। हमारा उद्देश्य लाखों लोगों के लिए प्रौद्योगिकी को अधिक सुलभ, अधिक पारदर्शी और अधिक भरोसेमंद बनाकर डिजिटल विभाजन को कम करने में योगदान देना है। और हमारी यह यात्रा अभी केवल शुरुआत है।"

भारत से बन रहा है नया टेक्नोलॉजी ब्रांड

AI+ की सफलता को देख कर यही कहां जा रहा है कि भारतीय उपभोक्ता अब घरेलू टेक्नोलॉजी ब्रांड्स पर भरोसा करने लगे है। वहीं इस कंपनी का लक्ष्य केवल स्मार्टफोन बेचना नहीं था बल्कि भारत से एक मजबूत टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को तैयार करना था। जिसके बाद से ही ब्रांड लगातार नए डिवाइस, उपभोक्ता-केंद्रित पहल और रणनीतिक साझेदारियों के जरिए अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है।

कहां मिलेंगे AI+ के स्मार्टफोन?

अगर आप भी AI+ Nova 2 सीरीज के स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है तो पूरे भारत में विशेष रूप से Flipkart और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर आपको यह मॉडल मिल सकता हैं। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि आने वाले महीनों में कंपनी अपने पोर्टफोलियो का भी बढ़ा सकती है।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश