ChatGPT Case (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

ChatGPT बना खतरा या सिर्फ टूल? AI ने कराई गोलीबारी की तैयारी

ChatGPT Case Investigation: अमेरिका के फ्लोरिडा की एक घटना ने टेक्नोलॉजी और कानून दोनों क्षेत्रों में हलचल मचा दी है। राज्य सरकार ने OpenAI और उसके लोकप्रिय AI टूल ChatGPT के खिलाफ आरोप लगाएं है।

सिमरन सिंह

ChatGPT Case Crime: अमेरिका के फ्लोरिडा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने टेक्नोलॉजी और कानून दोनों क्षेत्रों में हलचल मचा दी है। राज्य सरकार ने OpenAI और उसके लोकप्रिय AI टूल ChatGPT के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी है। आरोप बेहद गंभीर हैं और इस केस ने AI के इस्तेमाल पर नई बहस छेड़ दी है। क्या AI आम लोगो के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है।

यूनिवर्सिटी शूटिंग केस से जुड़ा मामला

यह मामला फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी का है, जहां अप्रैल 2025 में एक छात्र ने गोलीबारी की थी। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। आरोपी की पहचान फीनिक्स इकनर के रूप में हुई है, जिस पर हत्या और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हमले से पहले ChatGPT से बातचीत?

जांच में सामने आया है कि आरोपी हमले से पहले ChatGPT से लगातार बातचीत कर रहा था। उसने हथियार, गोला-बारूद, समय और लोकेशन से जुड़े कई सवाल पूछे थे। फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमेयर का कहना है कि इस बात की गहराई से जांच की जा रही है कि क्या AI से मिली जानकारी ने हमले को अंजाम देने में मदद की।

क्या AI पर भी चलेगा हत्या का केस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने यह भी पूछा था कि कौन-से हथियार ज्यादा प्रभावी होते हैं और किस समय ज्यादा भीड़ होती है। अब जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि ChatGPT ने ऐसी कोई जानकारी दी या नहीं, जिससे हमले की योजना बनाई जा सके। सरकार का कहना है कि अगर यही सलाह कोई इंसान देता, तो उस पर सीधे हत्या का केस बनता। इसी आधार पर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या AI सिस्टम को भी कानूनी रूप से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

OpenAI की सफाई

इस पूरे मामले में OpenAI ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि ChatGPT ने कोई अवैध या खतरनाक सलाह नहीं दी। कंपनी के मुताबिक, AI केवल वही जानकारी देता है जो पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध होती है। साथ ही, कंपनी ने आरोपी के अकाउंट से जुड़ी जानकारी पुलिस के साथ साझा की है और जांच में पूरा सहयोग कर रही है।

AI और बढ़ती वॉयलेंस की चिंता

पिछले कुछ समय से AI टूल्स के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ी है। यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि क्या ये तकनीक लोगों को हिंसा की ओर प्रेरित कर सकती है।

टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ा मोड़

यह केस इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार किसी AI कंपनी की आपराधिक जिम्मेदारी तय करने की कोशिश हो रही है। जांच एजेंसियों ने OpenAI को समन भेजकर उसकी पॉलिसी, सेफ्टी सिस्टम और रोकथाम के उपायों की जानकारी मांगी है।

सबसे बड़ा सवाल: जिम्मेदार कौन?

इस पूरे घटनाक्रम ने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति AI से मिली जानकारी का गलत इस्तेमाल करता है, तो जिम्मेदार कौन होगा? इंसान या तकनीक?

आने वाले समय में क्या बदलेगा?

यह मामला भविष्य में एक मिसाल बन सकता है। अगर कोर्ट AI कंपनियों को जिम्मेदार ठहराता है, तो टेक इंडस्ट्री के नियम पूरी तरह बदल सकते हैं। वहीं, अगर ऐसा नहीं होता, तो AI के इस्तेमाल को लेकर बहस और तेज हो जाएगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज