Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित SUV कौन? Duster, Sierra या Seltos, जानिए किसमें है पूरी सेफ्टी का भरोसा

Family Car Safety: मिडिल क्लास फैमिली जब कार खरीदने जाती है, तो सबसे बड़ा सवाल होता है क्या ये कार मेरे परिवार के लिए सुरक्षित है? मिड-साइज SUV सेगमेंट में अब मुकाबला सिर्फ लुक्स और फीचर्स का नहीं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 22, 2026 | 06:45 PM

Family Car (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Family Car Safety In SUV: आज के समय में मिडिल क्लास फैमिली जब कार खरीदने जाती है, तो सबसे बड़ा सवाल होता है “क्या ये कार मेरे परिवार के लिए सुरक्षित है?” मिड-साइज SUV सेगमेंट में अब मुकाबला सिर्फ लुक्स और फीचर्स का नहीं, बल्कि सेफ्टी का हो गया है। हाल ही में Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में Renault Duster, TATA Sierra और Kia Seltos तीनों को 5-स्टार रेटिंग मिली है, लेकिन सवाल है कि इनमें से सबसे सुरक्षित कौन है?

बड़ों की सुरक्षा में कौन सबसे आगे?

एडल्ट सेफ्टी के मामले में Kia Seltos थोड़ी बढ़त बनाती नजर आती है। तीनों SUV को 5-स्टार रेटिंग मिली है, लेकिन कुल स्कोर में Seltos सबसे ऊपर रही। फ्रंटल टक्कर में Seltos ने Duster से 1.21 पॉइंट ज्यादा हासिल किए। इसकी वजह है ड्राइवर के सीने और पैर के निचले हिस्से के लिए बेहतर सुरक्षा रेटिंग।

इसके अलावा, Bharat NCAP के मुताबिक पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों में Seltos का फ्रंटल ऑफसेट स्कोर सबसे ज्यादा है, जो इसकी मजबूत बॉडी और एडवांस सेफ्टी सिस्टम को दिखाता है। जो Family Car Safety के लिए अच्छा ऑप्सन है।

सम्बंधित ख़बरें

सस्ता और आरामदायक सफर, इन स्कूटर्स ने मचा दी धूम, खरीदने से पहले जरूर जानें

अब नहीं ढूंढनी पड़ेगी चाबी, iPhone से खुलेगी Tata EV, एक फोन से होगे सारे काम

Highway पर ट्रक खड़ा किया तो पड़ेगा महंगा, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, अब खत्म होगे पुराने तरीके

पेट्रोल-डीजल का खर्च होगा कम, Nitin Gadkari का बड़ा प्लान, 100% एथेनॉल से चलेगा भारत?

TATA Sierra सेफ्टी में मजबूत दावेदार

TATA Sierra भी एडल्ट सेफ्टी में बहुत पीछे नहीं है। इस SUV ने 32 में से 31.14 का स्कोर हासिल किया, जो बेहतरीन सुरक्षा को दर्शाता है। सिर, गर्दन और जांघों जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों के लिए यह शानदार प्रोटेक्शन देती है। हालांकि कुछ स्थितियों में सीने और पैर के निचले हिस्से की सुरक्षा पर्याप्त स्तर की रही।

Renault Duster भरोसेमंद लेकिन थोड़ा पीछे

Renault Duster का प्रदर्शन भी अच्छा रहा, लेकिन इस तुलना में यह तीसरे नंबर पर आती है। यह शरीर के मुख्य हिस्सों को अच्छी सुरक्षा देती है, लेकिन सीने और पैरों की सुरक्षा रेटिंग थोड़ी कम होने के कारण यह Seltos और Sierra से पीछे रह गई। हालांकि, साइड इम्पैक्ट टेस्ट में तीनों का प्रदर्शन लगभग समान रहा।

बच्चों की सुरक्षा फैमिली के लिए सबसे अहम

अगर बात बच्चों की सुरक्षा की करें, तो Renault Duster और Kia Seltos दोनों बराबरी पर हैं। दोनों ने 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी टेस्ट, डायनामिक क्रैश और चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन हर पैरामीटर पर इनका प्रदर्शन एक जैसा रहा।

TATA Sierra भी यहां ज्यादा पीछे नहीं है। इसने 49 में से 44.73 अंक हासिल किए। खास बात यह है कि चाइल्ड सीट फिटमेंट में इसे पूरे 12 में 12 अंक मिले, जो फैमिली यूज के लिए इसे बेहद भरोसेमंद बनाता है।

ये भी पढ़े: सस्ता और आरामदायक सफर, इन स्कूटर्स ने मचा दी धूम, खरीदने से पहले जरूर जानें

सेफ्टी फीचर्स कौन देता है ज्यादा भरोसा?

तीनों SUV में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर जैसे जरूरी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। Kia Seltos में रियर-व्यू कैमरा, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल और रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं। वहीं TATA Sierra में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। जो सब मिलकर इसको परिवार के लिए एक दम सही Family Car Safety में डालती है।

फाइनल फैसला फैमिली के लिए कौन सबसे सुरक्षित?

अगर आप फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित SUV चाहते हैं, तो Kia Seltos एडल्ट सेफ्टी में आगे है, जबकि TATA Sierra एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ मजबूत विकल्प बनती है। वहीं Renault Duster भी भरोसेमंद है, लेकिन थोड़ा पीछे रह जाती है।

Safest suv for families duster sierra or seltos family car safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 06:41 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Renault
  • Tata Car

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.