AC के पानी को इस्तेमाल करने के तरीके। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

AC से निकलने वाला पानी नहीं है बेकार, जानिए इसके हैरान करने वाले इस्तेमाल

गर्मियों में एसी का खूब इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इससे पानी भी टपकता है, जिसे हम अक्सर बेकार समझकर नालियों में बहा देते हैं। लेकिन ऐसे कई तरीके है जिनका इस्तेमाल करके उस पानी को फेकने की जरूरत नहीं होगी।

सिमरन सिंह

गर्मियों में जब तापमान आसमान छूता है, तो राहत पाने के लिए घरों में एसी का खूब इस्तेमाल किया जाता है। एसी से ठंडी हवा तो मिलती ही है, साथ ही इससे पानी भी टपकता है, जिसे हम अक्सर बेकार समझकर नालियों में बहा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी से निकलने वाला यह पानी उपयोगी हो सकता है?

यह पानी दरअसल एसी द्वारा हवा से निकाली गई नमी से बनता है, इसलिए यह लगभग शुद्ध होता है, हालांकि इसे पीने योग्य नहीं माना जाता। फिर भी यह कई घरेलू कार्यों में बेहद फायदेमंद हो सकता है।

पौधों को दें ताजगी

अगर आपके घर में पौधे हैं, तो एसी के पानी का सबसे अच्छा उपयोग उन्हें सींचने में किया जा सकता है। यह पानी पौधों के लिए हानिकारक नहीं होता और इसे सीधे गमलों में डाला जा सकता है। यह आपकी बागवानी के लिए मुफीद साबित हो सकता है।

सफाई में भी है कारगर

घर की फर्श, खिड़कियां या फर्नीचर की सफाई में भी इस पानी का उपयोग किया जा सकता है। इससे न केवल पानी की बचत होती है बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी दिखती है।

गाड़ी धोने में करें इस्तेमाल

अगर आप अपनी गाड़ी को रोज या हफ्ते में एक बार धोते हैं, तो एसी के पानी का उपयोग एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। यह पानी कार की बाहरी सफाई के लिए उपयुक्त होता है।

कूलर में भी भरें ठंडक

गर्मी में कूलर में बार-बार पानी भरना पड़ता है। ऐसे में एसी से निकला पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह ठंडा होता है और कूलर के लिए कारगर साबित होता है।

इन्वर्टर बैटरी में न करें इस्तेमाल

ध्यान रखें, एसी से निकले पानी को इन्वर्टर की बैटरी में डालना सुरक्षित नहीं है। कंपनियों की सलाह के अनुसार, इन्वर्टर बैटरी में सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर का ही प्रयोग करें। "इन्वर्टर बैटरी में सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर ही डाला जाना चाहिए, अन्यथा बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है।"

ये काम भी कर सकते है

अगर आप चाहें तो एसी से निकलने वाले पानी को नालियों में बहाने की बजाय बुद्धिमानी से उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी रोजमर्रा की जरूरतों में सहायक हो सकता है और पानी की बर्बादी को भी रोकता है।

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO