Jio Plan (Source. Jio) 
टेक्नॉलजी

400 रुपये से कम में 84 दिन की टेंशन खत्म, Jio का सस्ता प्लान, मिडिल क्लास के लिए बड़ा सहारा

Jio Budget Annual Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio 400 रुपये से कम में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला एक किफायती प्लान दे रही है। जो लोगों की जेब पर भारी नहीं होगा।

सिमरन सिंह

Best Jio Recharge: अगर आप हर महीने महंगा रिचार्ज करवाकर परेशान हो चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio 400 रुपये से कम में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला एक किफायती प्लान दे रही है। खास बात यह है कि यह प्लान आम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि JioBharat और JioPhone इस्तेमाल करने वालों के लिए है।

किसके लिए है यह सस्ता प्लान?

जियो अपने प्रीपेड प्लान्स को दो हिस्सों में बांटता है रेगुलर प्लान और JioPhone/JioBharat प्लान। JioPhone और JioBharat कंपनी के किफायती 4G कीपैड फोन हैं, जो Jio-SIM लॉक्ड डिवाइस होते हैं। यानी इन फोन में सिर्फ जियो का सिम ही काम करता है। यह 369 रुपये वाला प्लान JioBharat कैटेगरी में आता है और खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।

Jio का 369 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: क्या मिलेगा?

369 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को मिलती है:

  • 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • 300 SMS प्रति 28 दिन
  • रोजाना 0.5GB डेटा

अगर पूरे 84 दिनों का हिसाब लगाया जाए, तो इस प्लान का औसत रोजाना खर्च करीब 4.39 रुपये बैठता है। इतने कम दाम में 4G नेटवर्क की सुविधा मिलना लोअर मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़ी राहत है।

कम डेटा, लेकिन जरूरत के हिसाब से पर्याप्त

चूंकि JioBharat और JioPhone कीपैड डिवाइस हैं, इसलिए इनमें स्मार्टफोन जैसी भारी डेटा खपत नहीं होती। ऐसे में रोज 0.5GB डेटा सामान्य इस्तेमाल जैसे वीडियो देखना, व्हाट्सऐप मैसेज या हल्की ब्राउजिंग के लिए काफी है।

जियो की लंबी रणनीति क्या है?

JioBharat और JioPhone के जरिए कंपनी ग्रामीण और कम आय वर्ग के नए ग्राहकों को जोड़ रही है। उम्मीद यह भी रहती है कि भविष्य में ये यूजर्स स्मार्टफोन पर अपग्रेड करें और जियो की अन्य सेवाओं का इस्तेमाल जारी रखें।

हालांकि, इन कम कीमत वाले प्लान्स के कारण कंपनी का एवरेज रेवेन्यू पर यूज़र (ARPU) बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता, क्योंकि ये ग्राहक कम भुगतान करते हैं। लेकिन बड़ी संख्या में नए यूजर्स जोड़ना जियो की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। कम बजट में लंबी वैलिडिटी और 4G कनेक्टिविटी अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट