Tecno Pova 6 Neo (सौ. Tecno site) 
टेक्नॉलजी

5G फोन में 108MP कैमरा और AI फीचर्स जेब पर नहीं पड़ेगा भारी, इस तारीख को मचेगी लूट

जैसे-जैसे समय आगे जा रहा है, वैसे ही स्मार्टफोन की डिमांड भी बढ़ती जारी है। वहीं लगातार कंपनी भी लोगों के लिए बजट में अच्छे और सस्ते 5G फोन लेकर आ रही है। इसी लिस्ट में एक और फोन जल्द ही जोड़ने वाला है।

सिमरन सिंह

Tecno Pova 6 Neo. जैसे-जैसे समय आगे जा रहा है, वैसे ही स्मार्टफोन की डिमांड भी बढ़ती जारी है। वहीं लगातार कंपनी भी लोगों के लिए बजट में अच्छे और सस्ते 5G फोन लेकर आ रही है। इसी लिस्ट में एक और फोन जल्द ही जोड़ने वाला है। ये 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में पहला फोन होगा जिसके अदंर 108MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलने वाला है। ये फोन Tecno Pova 6 Neo है। मिली जानकारी के अनुसार, इस फोन को 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। जो आपने बेहतरीन फीचर्स के साथ जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।

Tecno Pova 6 Neo

इस फोन के अदंर AI Suit देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही फोन में AIGC पोर्ट्रेट, AI CUTOUT, AI मैजिक इरेजर, AI आर्टबोर्ड के साथ और भी कई AI फीचर्स देखने को मिलने वाले है। वहीं फोन में 6.78 इंच का फुल HD+डिस्प्ले भी होगा। जो 120HZ के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

MediaTek Helio G99 processor से लैस ये फोन ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट में आने वाला है। पहला 8GB+128GB स्टोरेज और 8GB+256GB स्टोरेज के साथ का है। जो कि एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप भी होगा खास

फोन के कैमरा सेटअप पर नजर डाले तो ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेल्फी और वीडियो कॉल कैमरा दिया है। वहीं इंडियन वेरिएंट में 108MP का AI कैमरा भी दिया गया है। बैटरी पावर के लिए 7000mAh की बैटरी इसमें मौजूद है। बैटरी 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कितनी है फोन की कीमत

फोन की कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी आधिकारीक जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन अब तक की जानकारी से पता चला है कि इस फोन को 15 हजार से भी सस्ती दाम पर देखा जा सकता है। वहीं इस फोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon India के जरिए बेचा जाने वाला है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज