File Photo 
राज्य

उत्तर प्रदेश: बहराइच में एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

वैष्णवी वंजारी

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बहराइच जिले के रूपईडीहा थानांतर्गत ‘नो मैन्स लैंड' के निकट सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व उत्‍तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार को नेपाल से तस्करी कर दिल्ली ले जाई जा रही तीन किलोग्राम से अधिक चरस के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मादक पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी के संयुक्‍त दल ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त गश्त के दौरान ‘नो मैन्स लैंड' के नजदीक भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में दिखे दो नेपाली युवकों की घेराबंदी कर उनकी तलाशी ली। पकड़े गए नेपाली युवकों के कब्जे से संयुक्त दल को 3.4 किलोग्राम चरस मिली। 

एएसपी ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रूपये से अधिक आंकी गयी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चरस तस्कर नेपाल के बांके जिला निवासी संगम व रिजवान ने पूछताछ में बताया है कि बरामद चरस की आपूर्ति दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में किसी व्यक्ति को की जानी थी।

एएसपी ने बताया कि दोनों नेपाली नागरिकों के खिलाफ मादक पदार्थ रोधी एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।(एजेंसी)

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट