राज्य

नागपुर में अज्ञातों ने पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग

काजल चोपड़े

नागपुर: देश की उपराजधानी नागपुर (Nagpur) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। वसंतराव नाईक स्लम इलाके में कुछ अज्ञातों ने पुलिस चौकी के सामने खड़ी 3 पुलिस गाड़ियों (Police Vehicles) में आग लगा दी। यह तीनों गाड़ियां जलाकर खाक हो गई। पुलिस की गाड़ियां जलाए जाने से आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है।

वसंतराव नाईक की स्लम बस्ती भुरू हत्याकांड को लेकर पहले भी सुर्खियों में रही है। भूरू हत्याकांड के बाद इलाके में पुलिस चौकी खोल दी गई। यहां से अधिकारी व कर्मचारी गश्त पर निकलते हैं। सीताबर्डी थाने में तैनात पुलिसकर्मी श्याम पांडे, मोहन पराडकर और दिगंबर भोयर शनिवार को ड्यूटी पर मौजूद रहे। तीनों ने अपने वाहन चौकी के सामने खड़े कर दिए और सरकारी वाहनों में गश्त पर चले गए।

जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे अज्ञात आरोपियों ने चौकी के सामने खड़ी तीन गाडिय़ों में आग लगा दी। एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की सूचना दी। वहीं, गश्त करने गई पुलिस चौकी पर लौट आई। तब तक तीनों वाहनों में आग लग चुकी थी। इस बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक तीनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। किसी ने जानबूझकर गाड़ियों को आग के हवाले किया है। सीताबर्डी ठाणे के सब-इंस्पेक्टर अमोल काचोरे ने बताया कि फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ