File Photo 
राज्य

फिरोजाबाद में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

वैष्णवी वंजारी

फिरोजाबाद: जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार की देर रात को हुई। आगरा मंडी की ओर जा रही आलू से लदी एक पिकअप गाड़ी टायर पंक्चर हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी।

वाहन के टायर की मरम्मत की जा रही थी, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने वाहन को टक्कर मार दी। एसएसपी ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि वाहन का मालिक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान राम बहादुर उर्फ छोटू (19), राहुल (17), वली मोहम्मद (18) के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला