राज्य

राम मंदिर की ताजा तस्वीर में गर्भगृह के मुख्य दरवाजे पर कमल और हाथी की कलाकृति

अनिल सिंह

मुकेश श्रीवास्तव

अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) की शुक्रवार 15 सितंबर को नई तस्वीरें (Latest Photo) सामने आई हैं। पहली तस्वीर ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह के मुख्य दरवाजे की है। यह करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा है। इसमें नीचे कमल का फूल है। बीच में सूंड उठाए हाथी और सबसे ऊपर स्वागत करती लक्ष्मी रूपी महिला की तस्वीर को उकेरा गया है। दूसरी तस्वीर भी ग्राउंड फ्लोर की है। इसमें गुंबदों पर बनी भव्य नक्काशी दिखाई दे रही है।


फर्स्ट फ्लोर का काम 50% पूरा
राम जन्मभूमि पर मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, फर्स्ट फ्लोर का काम 50% पूरा कर लिया गया है। टारगेट है कि दिसंबर तक इस फ्लोर के निर्माण को पूरा कर लिया जाए। तीन फ्लोर वाले राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार है। ग्राउंड फ्लोर पर 170 खंभे हैं। इस फ्लोर के सभी 14 दरवाजे भी बनकर तैयार हो गए हैं।



फर्स्ट फ्लोर के खंभे खड़े, छत का काम जल्द शुरू होगा
ट्रस्ट के मुताबिक ग्राउंड, फ्लोर में फिनिशिंग का काम चल रहा है। फर्श बनाया जा रहा है। खंभों पर देवताओं की मूर्तियों को उकेरा जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर के इन सभी कामों को नवंबर तक पूरा करने का टारगेट सेट किया गया है। मंदिर के दरवाजों की लकड़ी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से मंगवाई गई है। ग्राउंड फ्लोर के ऊपर फर्स्ट फ्लोर के सभी खंभे खड़े हो चुके हैं। छत डालने का काम भी जल्द शुरू होगा।

दिसंबर तक सभी चार पथों का काम पूरा होगा

राम मंदिर के साथ अयोध्या में चार पथ बनाए जा रहे हैं। राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और न्याय पथ। इनका काम भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। राम जन्मभूमि पथ को राम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। राम पथ के पहले फेज यानी नया घाट से उदया चौराहे तक का काम अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रानोपाली से लेकर बेनीगंज तक लगभग एक तरफ इस रोड को डामर से बनाया जा चुका है। राम पथ के निर्माण के काम में भी इस बीच तेजी आई है।

राम मंदिर के उद्घाटन में 2 लाख भक्त रहेंगे
22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर अयोध्या में करीब 10 हजार अतिथि और दो लाख से ज्यादा राम भक्त पहुंचेंगे। इसके बाद रामलला दर्शन कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदू परिषद के सभी 44 प्रांतों से रोज 25 हजार राम भक्त रामलला का दर्शन करने आएंगे।

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी