राज ठाकरे (डिजाइन फोटो)  
राज्य

राज ठाकरे के बैनर फाड़े, नासिक के कालाराम मंदिर में मची सनसनी

वैष्णवी वंजारी

नासिक: राजनितिक महत्व प्राप्त हुए नासिक (Nashik News) के कालाराम मंदिर (Kalaram Mandir) परिसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के लग्ये गए बैनर फाड़े गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे नासिक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राज ठाकरे के स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं। 

मंदिर जाने के पहले फाडे बैनर 

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, राज ठाकरे कल कालाराम मंदिर जाएंगे। इस मौके पर कालाराम मंदिर इलाके में राज ठाकरे के स्वागत वाले बैनर लगाए गए। इन बैनरों को रात में अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया है। अब इसकी चर्चा नासिक के साथ-साथ पुरे महाराष्ट्र में हो रही है। 

कालाराम मंदिर में राज 

जैसा की हमने आपको बताया मनसे प्रमुख राज ठाकरे आज से नासिक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज शाम को राज ठाकरे नासिक में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि राज ठाकरे कल महाशिवरात्रि पर नासिक के ऐतिहासिक कालाराम मंदिर में भगवान राम के दर्शन और आरती करेंगे। वह नासिक शहर में विभिन्न शाखाओं का उद्घाटन करेंगे और दौरा करेंगे।

Photo: X (@RajThackeray)

लोकसभा चुनाव का बिगुल

इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि कल राज ठाकरे की मौजूदगी में प्रदेश के पदाधिकारियों की अहम बैठक होगी। 9 तारीख को नासिक के दादा साहब गायकवाड़ हॉल में मनसे की 18वीं सालगिरह मनाई जाएगी। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इस सालगिरह के मौके पर राज ठाकरे प्रदेश के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। क्या राज ठाकरे नासिक से आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे ? इस परपूरे महाराष्ट्र का ध्यान है। 

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब