राज्य

गोवा में दिखा प्रियंका वाड्रा का अलग अंदाज; आदिवासी महिलाओं के साथ मिलकर किया लोक नृत्य, साथ खाया खाना

रवि शुक्ला

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) दिवसीय गोवा दौरे पर पहुंची। जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं से  मुलाकात करने के साथ साथ लोगों को संबोधित भी किया। वहीं इस दौरान उनका एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। जहां उन्होंने महिलाओं के साथ लोक नृत्य किया और साथ में खाना भी खाया। 

सरकार बनी तो महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण 

महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, "अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।" कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ''आपको अपने पर्यावरण,जल, समुद्र, कृषि को बचाना होगा। आपको सोचना होगा कि कौन सी पार्टी आपके लिए काम करेगी।''

लोक नृत्य कलाकार एमिलिया फर्नांडिस से भी मुलाकात

इसी के साथ वह गोवा की प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार एमिलिया फर्नांडिस से भी मुलाकात की। एमिलिया फर्नांडिस गोवा की बेहद प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार हैं। एमिलिया प्रियंका के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं श्रीमती इंदिरा गांधी से भी मिल चुकी हैं।

बाहरी पार्टियों से सावधान 

गांधी ने सभा में अपने संक्षिप्त संबोधन में आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, ''इस बार जब आप मतदान करने जाएं तो सबसे पहले अपने बारे में, अपने राज्य और अपने परिवार के बारे में सोचें। उस पार्टी को वोट दें जो आपके मुद्दों का समाधान करेगी।'' उन्होंने कहा, ''कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नयी पार्टियां आ रही हैं।'' 

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक