शरद पवार और अजित पवार (PIC Credit: Social media) 
राज्य

नागपुर के विधान भवन के राकांपा कार्यालय अजित पवार गुट के नाम, अनिल पाटिल की लगी नेम प्लेट

मृणाल पाठक

नागपुर: शरद पवार (Sharad Pawar) की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने बुधवार को कहा कि नागपुर (Nagpur) में राज्य विधानसभा ‘विधान भवन' में पार्टी का कार्यालय उनके गुट का है न कि अजित पवार (Ajit Pawar) की अगुवाई वाले गुट का। लेकिन उनके इस दावे के विपरीत विधानसभा स्पीकर ने इसे अजित पवार गुट को डे दिया है और कार्यालय के बाहर अनिल पाटिल (Anil Patil) की नेम प्लेट भी लगा दी गई है।     

यहां महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री ने अजित पवार गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि राकांपा को छोड़कर जा चुके लोगों को विधानसभा अध्यक्ष से विधान भवन में उनके लिए एक अलग कार्यालय की व्यवस्था करने का अनुरोध करना चाहिए।  

शीतकालीन सत्र सात से 20 दिसंबर तक चलने की संभावना है। अजित पवार और आठ विधायकों के दो जुलाई को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की सरकार में शामिल होने के बाद राकांपा दो धड़ों में बंट गयी थी। इसके बाद से राकांपा के दोनों धड़ों ने पार्टी के नाम और चिह्न पर दावा जताया है।  

यह पूछने पर कि विधान भवन में राकांपा कार्यालय किस धड़े के पास होगा, इस पर देशमुख ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यालय केवल हमारा है। पार्टी कार्यालय हमारा ही रहेगा और जो लोग हमारी पार्टी छोड़कर चले गए हैं उन्हें अध्यक्ष से उनके लिए कोई और व्यवस्था करने का अनुरोध करना चाहिए। यह पहले से ही हमारा कार्यालय है।'' अजित पवार धड़े के नेता धर्मराव बाबा आत्राम ने दावा किया है कि यह कार्यालय उनके गुट का है। 

(एजेंसी)

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील