राज्य

मुंबई पुलिस ने RDX टैंकर की गलत सूचना देने वाले शख्स को किया गिरफ्तार, आरोपी ने गुस्से में किया था फोन

शुभम सोनडवले

मुंबई. मुंबई (Mumbai) से गोवा (Goa) जा रहे RDX वाले एक ट्रक के बारे में फर्जी कॉल (Fake Call) करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद गुस्से में उसने यह गलत सूचना दी।

गौरतलब है कि उक्त आरोपी ने रविवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन किया था। उसने बताया था कि दो पाकिस्तानी नागरिक आरडीएक्स से भरा एक टैंकर लेकर मुंबई से गोवा की ओर जा रहे हैं। आरोपी ने खुद का नाम पांडे बताया था। इस फोन कॉल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया था। पुलिस ने अलर्ट जारी कर जांच शुरू कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक पुलिस पुलिस ने मुंबई से 290 किलोमीटर दूर रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर में उस टैंकर को रोका जिसका विवरण फोन करने वाले आरोपी ने दिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने टैंकर का निरीक्षण किया, लेकिन उसमें से कोई संदिग्ध पदार्थ नहीं बरामद किया जा सका। इसके बाद टैंकर को जाने दिया गया।

इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आगे की जांच जारी है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे