प्रतीकात्मक तस्वीर 
राज्य

MBBS अंतिम वर्ष के छात्र ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत

किर्तेश ढोबले

चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल जिले में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के एक छात्र की रविवार को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में कथित तौर पर गोली मारने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। निसिंग पुलिस थाने के थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आर्यमन (23) के रूप में हुई है। उसके माता-पिता चिकित्सक हैं और घर पर ही निजी क्लिनिक चलाते हैं। 

सिंह ने कहा, ''आर्यमन ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को सिर में गोली मार ली। वह बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और पिछले महीने घर आया था।'' अजायब सिंह ने बताया, ''गुरुग्राम के एक अस्पताल में आर्यमन का मनोरोग का इलाज चल रहा था।'' 

पुलिस के मुताबिक घटना के समय उसके माता-पिता घर के भूतल पर कुछ मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने कहा, ''आर्यमन ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया, अपने पिता की बंदूक ली और खुद को गोली मार ली। मृतक के परिवार का कहना है कि ऐसा कोई संकेत नहीं था कि आर्यमन किसी बात को लेकर नाराज था और वह इतना बड़ा कदम उठाएगा।'' पुलिस ने बताया आर्यमन की दो बहनों की शादी हो चुकी है और वह अमेरिका में रहती हैं।  (एजेंसी)

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा