राज्य

आइसक्रीम से इनकार करने पर कातिलाना हमला, डीएन नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अनिल सिंह
नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आवेश नाम के एक शख्स वसीम खान नाम के व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। दरअसल वासिम ने आवेश के लिए आइसक्रीम (Ice cream) लाने से इनकार (Deny) कर दिया था। डीएन नगर पुलिस (DN Nagar Police) उस व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। जिसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। जब वो अपनी दो बेटियों को आइसक्रीम दिलाने दुकान पर लेकर जा रहा था। 
पुलिस के मुताबिक हमले की वजह थी कि पीड़ित ने आरोपी के लिए आइसक्रीम खरीदने से इनकार कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, अंधेरी (पश्चिम) के रहने वाले 29 वर्षीय वसीम अकरम खान का इलाज कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फरार आवेश मकरानी उर्फ नाका के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है। 
वसीम खान अपनी सात और नौ साल की बेटियों के साथ आइसक्रीम खाने जा रहे थे। मकरानी ने भी उन्हें एक आइसक्रीम उसके लिए भी लाने को कहा था, जिसपर वसीम खान ने इनकार कर दिया था। उसी बात पर गुस्साए मकरानी ने पहले खान को थप्पड़ मारा और फिर जेब से चाकू निकालकर कर खान पर हमला कर दिया। इलाके के लोगों ने खान को हॉस्पिटल पहुंचाया था। डीएन नगर पुलिस आवेश मकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान