राज्य

महाराष्ट्र: आषाढ़ी यात्रा के दौरान ST बस की हुई 28 करोड़ की कमाई, 'इतने' विट्ठल भक्तों ने किया सफर

आषाढ़ी यात्रा के लिए मुंबई सहित पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर, अमरावती जैसे छह क्षेत्रों से बसों की योजना बनाई गई थी।

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में आषाढ़ी का धार्मिक महत्व बहुत है। इस दौरान महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग भगवान विट्ठल के दर्शन करने पंढरपुर जाते है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि आषाढ़ी यात्रा अवधि के दौरान एसटी कॉर्पोरेशन (MSRTC) को 27 करोड़ 88 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आषाढ़ी यात्रा के दौरान ST बस से 8 लाख 81 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है।

8 लाख 81 हजार तीर्थयात्री

मिली जानकारी के मुताबिक, इस आषाढ़ी वारी के दौरान सोलापुर मंडल को 48 लाख 80 हजार रुपये की कमाई हुई है। ज्ञात हो कि निगम ने इस आषाढ़ी यात्रा में करीब 5 हजार बसें चलाने की योजना बनाई थी। आषाढ़ी शुरू होने से यानी 25 जून से 3 जुलाई तक लालपरी ने 17 हजार 500 चक्कर लगाकर और 47050 किमी की यात्रा कर 8 लाख 81 हजार यात्रियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचाया है। इस बड़े तादाद में महाराष्ट्र सरकार ने विट्ठल भक्तों के लिए बस की व्यवस्था की थी।

बढ़ी महिला यात्रियों की संख्या

जी हां आपको बता दें कि महिलाओं को आधे किराये में छूट के कारण यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि के कारण निगम के राजस्व में वृद्धि हुई है। गौरतलब हो कि पिछले वर्ष निगम ने 6 लाख 35 हजार यात्रियों को सफर कराया था। ऐसे में अब आपको बता दें कि इस साल यात्रियों की संख्या में 2 लाख 77 हजार 500 की बढ़ोतरी हुई है।

कैसे बनाई योजना?

आषाढ़ी यात्रा के लिए मुंबई सहित पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर, अमरावती जैसे छह क्षेत्रों से बसों की योजना बनाई गई थी। एसटी निगम ने अपील की है कि राज्य से पंढरपुर जाने वाले तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का लाभ उठाना चाहिए। आपको बता दें कि यात्रा के लिए औरंगाबाद से 1200, मुंबई से 500, नागपुर से 100, पुणे से 1200, नासिक से 1000 और अमरावती से 700 विशेष बसें चलाने की योजना बनाई गई थी।

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना