राज्य

महाराष्ट्र: गठबंधन को लेकर शिंदे गुट का बड़ा बयान, कहा- यदि राष्ट्रवादी हमारा समर्थन करता है तो स्वागत है'

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय शिरसाट ने कहा कि एनसीपी नगालैंड में बीजेपी के साथ जा सकती है, इसलिए अगर एनसीपी महाराष्ट्र में हमारे साथ आती है तो उनका स्वागत है। संजय शिरसाट के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है। इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि महाराष्ट्र में एनसीपी शिंदे गुट को समर्थन देगी या नहीं। ऐसे में ये देखना लायक होगा कि क्या वास्तव में शिंदे गुट एनसीपी का गठबंधन के लिए स्वागत करेगी? 

संजय शिरसाट ने क्या कहा?

गठबंधन के बारे में बात करते हुए शिरसाट ने कहा, राकांपा नागालैंड में भाजपा के साथ जा सकती है तो अगर वे महाराष्ट्र में हमारे साथ आते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार सत्ता के बिना नहीं रह सकते, महाविकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ है। इस बीच उन्होंने इस बार ठाकरे गुट के युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को भी चुनौती दी है। घोषणा करने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता। संजय शिरसाट ने कहा है कि आदित्य ठाकरे मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं हो सकते। ऐसे में अब महाराष्ट्र में इस विषय की बहुत चर्चा हो रही है। 

नगालैंड में बीजेपी को समर्थन

गौरतलब हो कि नगालैंड में एनसीपी ने बीजेपी को समर्थन दिया है। एनसीपी ने नगालैंड में सरकार बनाने के लिए बहुमत मिलने पर भी बीजेपी का समर्थन किया। इसलिए इस समर्थन की चर्चा इस समय पूरे देश में हो रही है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी